Edited By Updated: 19 Feb, 2017 11:20 PM
नाचन वन विभाग ने सुरांडी डी.पी.एफ. में शनिवार देर रात एक जीप में अवैध रूप से तस्करी कर ले जाए जा रहे कायल के ताजा पेड़ के 8 मौछे बरामद कर 4 वन काटुओं को गिरफ्तार किया है।
गोहर: नाचन वन विभाग ने सुरांडी डी.पी.एफ. में शनिवार देर रात एक जीप में अवैध रूप से तस्करी कर ले जाए जा रहे कायल के ताजा पेड़ के 8 मौछे बरामद कर 4 वन काटुओं को गिरफ्तार किया है। वन विभाग ने चारों तस्करों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत केस दर्ज कर अवैध लकड़ी समेत जीप को कब्जे में ले लिया है। वन विभाग ने वन काटुओं की शिकायत पुलिस में कर दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। डी.एफ.ओ. नाचन टी.आर. धीमान ने कायल की अवैध लकड़ी पकडऩे की पुष्टि की है।
विन विभाग की टीम को नाके के दौरान मिली सफलता
जानकारी के अनुसार वन विभाग ने गलयांडी देवधार के समीप भूरनी नाला में नाका लगाया था। इस दौरान सामने से आ रही एक जीप (एच.पी. 32ए-2624) को जब वन विभाग की टीम ने तलाशी के लिए रोका तो उसमें कायल के ताजा पेड़ के 8 मौछे बरामद किए गए। बाजार में पकड़ी गई अवैध लकड़ी की कीमत करीब 60 हजार रुपए बताई गई है। वन विभाग ने पकड़े गए वन काटुओं की पहचान लाल चंद, लाल सिंह निवासी जगोही, गुलाब सिंह द्रोभलू और रविंद्र कुमार गलयांडी के रूप में की है।
लकड़ी तस्कर गिरोह का जल्द होगा पर्दाफाश
वन विभाग की टीम ने जीप और लकड़ी को वन मंडलाधिकारी कार्यालय परिसर नाचन में पहुंचा दिया है। डी.एफ.ओ. नाचन टी.आर. धीमान ने कहा कि सुरांडी डी.पी.एफ. में वन काटुओं ने कायल का जो पेड़ काटा है उसके संदर्भ में केस दर्ज कर दिया है तथा यह पता लगाया जा रहा है कि वन काटू इस पेड़ को कहां बेचने जा रहे थे। डी.एफ.ओ. नाचन ने कहा कि अवैध लकड़ी तस्कर गिरोह का जल्द पर्दाफाश किया जाएगा।