Edited By Punjab Kesari, Updated: 05 Jan, 2018 04:16 PM
हिमाचल के सीएम की कुर्सी संभालने के बाद 7 जनवरी को पहली बार जयराम ठाकुर अपने गांव अपनी माता बिक्रमू देवी जी से मिलने जाएंगे। साथ ही वह जहां अपने परिवार से मिलेंगे वहीं गांव के लोग भी उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
शिमला (राजीव): हिमाचल के सीएम की कुर्सी संभालने के बाद 7 जनवरी को पहली बार जयराम ठाकुर अपने गांव अपनी माता बिक्रमू देवी जी से मिलने जाएंगे। साथ ही वह जहां अपने परिवार से मिलेंगे वहीं गांव के लोग भी उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक जयराम 2 दिन तक अपने पैतृक गांव में रहेंगे। सीएम बनने के बाद जयराम के गांव के लोग काफी उत्साहित हैं। घर में अपनी माता जी के बना खाना खाएंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनके पिता जी नहीं रहे हैं। एक साल पहले उनका देहांत हो गया है और उन्होंने काफी संघर्ष देखा है। वे होते तो और भी आनंद होता। बता दें कि जयराम मंडी जिला के सिराज विधानसभा से पांच बार विधानसभा चुनाव जीते हैं और वह मंडी के तांदी गांव के रहने वाले हैं। वहीं उनके स्वागत की तैयारियां की जा रही है।