Edited By Punjab Kesari, Updated: 25 Feb, 2018 12:02 PM
हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर ने बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी के असमय निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर उनके परिवारजनों और प्रशंसकों के सांत्वना दी है।
शिमला: हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर ने बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी के असमय निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर उनके परिवारजनों और प्रशंसकों के सांत्वना दी है। जयराम ने ट्वीट किया कि मशहूर अभिनेत्री और प्रतिभाओं की इन्द्रधनुष श्रीदेवी के आकस्मिक निधन का बहुत दुख हुआ। यह मनोरंजन जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति है। भगवान उनकी आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिवार को दुख सहने की शक्ति दे।
ऐसे हुई मौत
बॉलीवुड एक्ट्रैस श्रीदेवी की देर रात शनिवार को हार्ट अटैक से 54 साल की उम्र में मौत हो गई। उन्होंने दुबई से 120 किलोमीटर दूर रास अल खैला में अपनी आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि आज उनके शव को रास अल खैमा से पहले दुबई लाया जाएगा, जहां उनकी डेड बॉडी का पोस्टमार्टम भी किया जाएगा। उसके बाद शव भारत के लिए रवाना होगा। श्रीदेवी के साथ उनके पति बॉनी कपूर और बेटी खुशी भी दुबई में मौजूद थे। श्रीदेवी के साथ शादी में संजय कपूर भी दुबई गए थे। रात 12 बजे संजय दुबई से मुंबई लौट आए, लेकिन मुंबई पहुंचते ही उन्हें श्रीदेवी के निधन की खबर मिली। इस पर उन्होंने फिर से दुबई की फ्लाइट पकड़ ली।