कर्ज के सहारे आगे बढ़ रही जयराम सरकार, तीसरी बार लेगी इतने करोड़ का कर्ज

Edited By Punjab Kesari, Updated: 16 Feb, 2018 12:19 AM

jairam sarkar moving forward with debt  will taken the loan third time

आर्थिक संकट से जूझ रही राज्य सरकार को एक सप्ताह के भीतर ही दूसरी बार 500 करोड़ रुपए का कर्ज लेने की नौबत आ गई है।

शिमला: आर्थिक संकट से जूझ रही राज्य सरकार को एक सप्ताह के भीतर ही दूसरी बार 500 करोड़ रुपए का कर्ज लेने की नौबत आ गई है। सरकार को बीते 14 फरवरी को ही 500 करोड़ का कर्ज मिल चुका है। इसी कड़ी में अब सरकार एक बार फिर 500 करोड़ रुपए का कर्ज लेने जा रही है। 500 करोड़ रुपए का यह कर्ज आगामी 21 फरवरी का मिल जाएगा। 

2028 तक ब्याज सहित लौटाना होगा कर्ज
बता दें कि राज्य की जयराम सरकार डेढ़ माह के भीतर 1000 करोड़ रुपए का कर्ज पहले ही ले चुकी है, ऐसे में साफ है कि आर्थिक संकट से जूझ रही भाजपा सरकार को कर्ज के सहारे ही आगे बढऩा होगा। प्रदेश सरकार 10 साल के लिए यह कर्ज ले रही है, जिसे 21 फरवरी 2028 तक ब्याज सहित वापस लौटाना होगा। 

हिमाचल पर अब साढ़े 49 हजार करोड़ रुपए का कर्ज 
पहाड़ी राज्य हिमाचल पर अब तक साढ़े 49 हजार करोड़ रुपए का कर्ज चढ़ चुका है। राज्य सरकार ने पूर्ण राज्यत्व दिवस के मौके पर 25 जनवरी को कर्मचारी व पैंशनरों को 8 फीसदी अंतरिम राहत देने की घोषणा की थी, जिससे प्रदेश सरकार पर करीब 700 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ पडऩा है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!