Edited By Punjab Kesari, Updated: 31 Oct, 2017 11:52 PM
शिमला: हिमाचल प्रदेश के सियासी भूचाल में मंगलवार को बीजेपी ने अपने सीएम उम्मीदवार के प्रत्याशी घोषणा कर दी है। इसमें पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल पर ही पार्टी ने अपना भरोसा जताया है।
शिमला: हिमाचल प्रदेश के सियासी भूचाल में मंगलवार को बीजेपी ने अपने सीएम उम्मीदवार के प्रत्याशी घोषणा कर दी है। इसमें पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल पर ही पार्टी ने अपना भरोसा जताया है। इस बीच पंजाब केसरी ने नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल से बातचीत की। उन्होंने मीडिया को बताया कि कांग्रेस सरकार का हिमाचल में पांच सालों का कार्यकाल सबसे निराशाजनक और असफल परफार्मेंस वाला रहा है।
प्रत्येक फ्रंट पर प्रदेश सरकार असफल नजर आई। धूमल ने आरोप लगाते हुए कहा, प्रदेश में कानून व्यवस्था, नारी सुरक्षा व विकास के मुद्दे पर सरकार असफल नजर आई। इतना ही नहीं सरकार की वित्तीय स्थिति भी खराब ही नजर आई। हर तरफॅ असल रहने के बाद भी सरकार चलती रही, यही इस सरकार की सबसे बड़ी सफलता रही है। उन्होंने तरकश से कई निशाने साधे, कुल्लू में बच्ची के साथ रेप व हत्या, होशियार सिंह का मारा जाना और उसे आत्म हत्या में बदलने का प्रयास किया जाना सरकार की भ्रष्टता को दर्शाता है।
हली बार सीबीआई ने प्रदेश के दो मामलों की जांच की है। प्रदेश में सरकार नाम की चीज नहीं। सीट बदले जाने के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, पार्टी ने सीट बदलने को कहा तो हमने उसे माना। अंत में धूमल ने इस बातचीत का अंत एक शेयर से किया उन्होंने कहा, ये बता इश्क है रोता है क्या आगे आगे देखते जाए होता है क्या।