अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में कांग्रेस का ‘पोस्टर वार’

Edited By Updated: 26 Feb, 2017 11:03 AM

international shivaratri festival in congress poster war

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में छोटी काशी देवताओं के नहीं बल्कि नेताओं के होर्डिंग से अटी पड़ी है।

मंडी (पुरुषोत्तम): अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में छोटी काशी देवताओं के नहीं बल्कि नेताओं के होर्डिंग से अटी पड़ी है। पूरे शहर में देवी-देवताओं का एक भी होर्डिंग नजर नहीं आ रहा है। महोत्सव में कई प्राचीन देवता भाग ले रहे हैं। शहर की प्रमुख इमारतों व चौराहों पर नेताओं के होर्डिंग नजर आ रहे हैं। होर्डिंग के बहाने कांग्रेसी नेता अपने-अपने आकाओं के प्रति वफादारी दिखाते नजर आ रहे हैं। वीरभद्र सिंह खेमे ने शहर में जगह-जगह विक्रमादित्य के होर्डिंग लगाए हैं। वहीं पार्टी अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू गुट के कार्यकर्त्ताओं ने उनके बड़े-बड़े होर्डिंग टांगे हैं। 


लिम्का रिकॉर्ड पर बधाई भी नहीं दे पाए मुख्यमंत्री 
शिवरात्रि महोत्सव के मंच पर किसी भी मंत्री को बोलने का मौका नहीं मिला। शुभारंभ अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर, आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री अनिल शर्मा व आयुर्वेद मंत्री कर्ण सिंह मौजूद थे। अनिल शर्मा सदर हलके के विधायक भी हैं, उन्हें मुख्यमंत्री के समक्ष मांगे रखने का मौका तक नहीं मिला। इसको लेकर लोगों में चर्चा का बाजार गर्म है। एक और हैरानी की बात यह रही कि गत वर्ष आयोजित देव ध्वनि 2 दिन पूर्व ही लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हो चुकी है लेकिन महोत्सव के शुभारंभ पर इसका कोई जिक्र नहीं हुआ न मुख्यमंत्री ने लोगों को इसकी बधाई दी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!