पुलिस की भर्ती का सपना देख रहे हैं तो हो जाए तैयार

Edited By Punjab Kesari, Updated: 14 Jul, 2017 03:01 PM

if you are dreaming of recruitment of police  then you are ready

प्रदेश सरकार द्वारा पुलिस की भर्ती के लिए अलग-अलग श्रेणी में पद भरे जाएंगे।

कुल्लू : प्रदेश सरकार द्वारा पुलिस की भर्ती के लिए अलग-अलग श्रेणी में पद भरे जाएंगे। भर्ती प्रक्रिया में स्वतंत्रता सेनानी, होमगार्ड, खिलाड़ी व अन्य के लिए पद आरक्षित रखे गए हैं। कुल्लू में 69 पुलिस कर्मियों के लिए विभाग द्वारा आवेदन मांगे गए हैं जोकि 21 जुलाई सायं 5 बजे तक ही लिए जाएंगे। कांस्टेबल के लिए 50 पद, महिला कांस्टेबल के लिए 13 व चालक के लिए 6 पद भरे जाएंगे। पुरुष कांस्टेबल भर्ती के लिए कुल 50 पद में से 11 पद अनुसूचित जाति, 3 जनजाति व 9 ओ.बी.सी. के लिए आरक्षित हैं। इसी प्रकार चालक भर्ती के लिए कुल 6 पदों में से 1 अनुसूचित जाति, 1 जनजाति व 1 ओ.बी.सी. के लिए आरक्षित है। महिला कांस्टेबल कुल 13 में से 3 अनुसूचित जाति व 3 ओ.बी.सी. के लिए आरक्षित हैं। इन सभी में अलग-अलग श्रेणियों में पद आरक्षित रखे गए हैं। 


पुलिस में निकली भर्ती प्रक्रिया
हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में सिपाही पुरुष वर्ग में 4 पद, जिसमें अनुसूचित जनजाति वर्ग का एक पद, आई.आर.डी.पी., एक पद खिलाड़ी, एक पद अनुसूचित जाति वर्ग तथा एक पद अनुसूचित जनजाति वर्ग से अनारक्षित स्वतंत्रता सेनानी वार्ड से महिला सिपाही पद के लिए भरा जाना है। पुलिस अधीक्षक जिला लाहौल-स्पीति रमन कुमार मीणा ने केलांग में प्रैस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि पुलिस भर्ती प्रक्रिया को जिला मुख्यालय केलांग में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला लाहौल-स्पीति के इच्छुक उम्मीदवार 21 जुलाई तक पुलिस अधीक्षक जिला लाहौल-स्पीति के कार्यालय केलांग में सायं 5 बजे तक आवेदन पत्र तथा आवश्यक शुल्क जमा करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि आवेदन पत्र पुलिस विभाग की वैबसाइट से भी प्राप्त कर सकते हैं। 
 

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!