यहां भूलकर भी धूम्रपान किया तो झेलनी पड़ सकती है यह सजा

Edited By Punjab Kesari, Updated: 04 Nov, 2017 12:51 AM

if here did smoking by forgetting  then you can face the punishment

देवी-देवताओं की धरा हिमाचल की एक दर्जन पंचायतें ऐसी हैं, जहां सिगरेट पीना तो दूर, इसे छूने की भी मनाही है।

कुल्लू: कुल्लू जिले की लगघाटी के जठानी गांव में यह परंपरा सदियों से चली आ रही है। देव आदेश के चलते घाटी की एक दर्जन पंचायतों में बीड़ी-सिगरेट का प्रवेश निषेध है। यहां के बाशिंदे तंबाकू और गुटखा आदि का सेवन भी नहीं करते। माना जाता है कि बीड़ी और सिगरेट पीने और पिलाने वालों को देव प्रकोप झेलना पड़ता है। 

देव आस्था रखते हैं लोग
भल्याणी गांव के भगवान श्रीकृष्ण के कारदार रूम सिंह नेगी की मानें तो यहां के लोग देव आस्था रखते हैं। देवता ने सदियों से बीड़ी-सिगरेट के सेवन पर प्रतिबंध लगाया है। ग्रामीण बस्तियों में इनके प्रवेश पर भी मनाही है। देव आस्था के चलते लोग इनका सेवन भी नहीं करते। लगघाटी के भल्याणी, जठाणी, खारका, तिउन, ग्रामंग व समालंग सहित दर्जनों गांवों में धूम्रपान के सेवन और प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध है।

इन्हें है अपनी घाटी पर नाज
कला संस्कृति एवं भाषा अकादमी के पूर्व सचिव साहित्यकार मोलू राम ठाकुर, पूर्व जिला भाषा अधिकारी डाक्टर सीता राम ठाकुर व राष्ट्रीय रिकार्डधारक संजो देवी आदि का कहना है कि धूम्रपान के लिहाज से वे अपने आप को सुखी मानते हैं। इससे एक ओर जहां देव कानून का पालन हो रहा है, वहीं इससे होने वाली बीमारियों से भी दूर हैं। मेले व त्यौहारों पर भी इसकी पाबंदी होने से एक मिसाल पेश हो सकती है।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!