Edited By Punjab Kesari, Updated: 18 Sep, 2017 01:01 AM
शनिवार देर रात 9 बजे के करीब राजपुर टांडा निवासी रणजीत (36) पुत्र मुंशी राम ने किसी जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
पालमपुर: शनिवार देर रात 9 बजे के करीब राजपुर टांडा निवासी रणजीत (36) पुत्र मुंशी राम ने किसी जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार वह कुछ दिनों से परेशान चल रहा था। बताया जा रहा है कि शनिवार के दिन रात 9 बजे के करीब पत्नी में झगड़ा होने पर उसने जहरीली वस्तु का सेवन किया था। हालत खराब होने पर परिजन उसे उपचार के लिए नागरिक चिकित्सालय पालमपुर ले आए। अस्पताल पहुंचने पर उसकी हालत और गंभीर हो गई तथा रात 11 बजे के करीब उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं पुलिस ने रविवार को उसका शव पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी भूपिंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने पत्नी व परिजनों के बयान कलमबद्ध किए हैं और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
बीते माह प्रेसी संग भाग गई थी पत्नी
बता दें कि रणजीत कुमार की पत्नी गत माह पति व अपने बच्चे को छोड़कर प्रेमी संग फरार हुई थी। इस दौरान उसने पत्नी के लापता होने का पुलिस में मामला दर्ज करवाया था, ऐसे में उसकी पत्नी लगभग 15 दिन के बाद घर वापस आई थी। इस दौरान पति-पत्नी का एस.डी.एम. पालमपुर के समक्ष आपसी समझौता हुआ था। सूत्रों की मानें तो रणजीत काफी दिनों से परेशान चल रहा था। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी मौत के कारणों का पता चल पाएगा। वह अपने पीछे 15 साल के बच्चे, पत्नी व मां-बाप को छोड़ गया है।