PICS: पहले तेंदुए को दी खौफनाक मौत, फिर किया कुछ ऐसा कि सब चौंक गए

Edited By Updated: 01 Mar, 2017 01:08 PM

hunters havoc overthrown in the forest give the creepy death to helpless

नाहन जिले में कौलांवाला भूड के जंगल में अज्ञात शिकारियों द्वारा बेधड़क जंगली जानवरों के खून से होली खेली जा रही है। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण उस समय देखने को मिला जब जंगल में....

नाहन: नाहन जिले में कौलांवाला भूड के जंगल में अज्ञात शिकारियों द्वारा बेधड़क जंगली जानवरों के खून से होली खेली जा रही है। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण उस समय देखने को मिला जब जंगल में एक तेंदुआ मृत अवस्था में मिला। अज्ञात शिकारियों ने गोलियों से इस तेंदुए को भून डाला और उसके बाद उसके पंजे काट कर ले गए, जिससे आसपास के क्षेत्रों में सनसनी का माहौल है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार हालांकि अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि तेंदुए के पंजे क्यों काटे गए हैं। उधर, पुलिस ने वन विभाग की तरफ से विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 


पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई
ए.एस.पी. सिरमौर विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस थाना नाहन में वन खंड अधिकारी सैनवाला राम कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई है कि ब्लाक के कौलांवाला भूड के जंगल में एक तेंदुआ मृत अवस्था में मिला है, जिसके शरीर पर बंदूक के छर्रे के निशान हैं। इसके अलावा तेंदुए के चारों पंजे काटे गए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है और रिपोर्ट आने के बाद अगामी कार्रवाई होगी।   

चोरी-छिपे जंगलों में दबिश देते हैं शिकारी   
विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार चोरी-छिपे जंगलों में शिकारियों की दबिश रहती है। ऐसे शिकारियों द्वारा जंगली जानवरों को मार कर महंगे दामों पर मांस बेचा जाता है। सर्दियों में मांस की डिमांड अधिक रहती है, जिससे इस सीजन में शिकारियों की आमद अधिक हो जाती है। पूर्व में जिला में कई मामले ऐसे सामने आ चुके हंै। जंगलों में पाए जाने वाले सूअर, सेहल, गीदड़ व माहा आदि जानवरों का शिकार किए जाने के मामले अधिक रहते हैं।

जंगली जानवरों के शिकार पर प्रतिबंध 
वन मंडल नाहन के अरण्यपाल वाई.पी. गुप्ता ने बताया कि जंगली जानवरों के शिकार पर प्रतिबंध है। यदि कोई भी शिकारी जंगली जानवरों का शिकार करते हुए पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाती है। कौलांवाला भूड में तेंदुए को गोली मारे जाने के मामले में पुलिस में वन्य प्राणी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करवाया गया है, जिसमें जांच की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!