Edited By Punjab Kesari, Updated: 19 Oct, 2017 01:45 PM
जिला लाहौल स्पीति के काजा में बेस कैम्प की और जा रहा बीआरओ ...
कुल्लू: जिला लाहौल स्पीति के काजा में बेस कैम्प की और जा रहा बीआरओ का टिप्पर दुर्घटना ग्रस्त हो गया। यह टिप्पर बीआरओ की लेबर लेकर आर्मी वेस कैंप की ओर जा रहा था। लाहौल स्पीति के एसपी गौरव सिंह के मुताबिक रास्ते में सूमदो के पास टिप्पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
इस हादसे में 22 लोग घायल
उन्होंने कहा कि टिप्पर में झारखंड के रहने वाले मजदूर बैठे थे जो सड़क के कार्य मे लगे हुए थे। समदो के पास अचानक चालक का नियंत्रण खो दिया जिस कारण टिप्पर दुर्घटना ग्रस्त हो गया। जिसके चलते महिला और बच्चे की मौके पर मौत हो गई है। जबकि 22 लोग घायल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि घायलों को निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।