Edited By Punjab Kesari, Updated: 24 Feb, 2018 10:25 AM
मंडी शहर के साथ लगते बाईपास पर अाज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां एक कार व एचआरटीसी बस की टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था की कार के परखच्चे उड़ गए। इस घटना में कार में 4 लोग घायल बताए जा रहा है। घायलों का इलाज जोनल हास्पिटल मंडी में चल रहा।...
मंडी(नीरज) मंडी शहर के साथ लगते बाईपास पर अाज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां एक कार व एचआरटीसी बस की टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था की कार के परखच्चे उड़ गए। इस घटना में कार में सवार 4 लोग घायल बताए जा रहा है। घायलों का इलाज जोनल हास्पिटल मंडी में चल रहा है। जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिनकी पहचान (59)ठाकुर सिंह (56)कुंदन सिंह (15) नुकेश (11) निखिल के रुप में हुई है।
जानकारी के अनुसार कार चैलचौक से मंडी आ रही थी। बाईपास पर दूसरी तरफ से आ रही एचआरटीसी की बस और कार में भिडंत हो गई। जब इस घटना का पता स्थानीय लोगों को चला तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचीं। फिलहाल अभी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।