HPU ने जारी की एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स की मैरिट लिस्ट

Edited By Punjab Kesari, Updated: 16 Jul, 2017 12:31 PM

hpu released mbbs and bds coursesof  merit list

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने एम.बी.बी.एस. व बी.डी.एस. कोर्स में प्रवेश के लिए नीट-2017 के आधार पर हिमाचल के छात्रों की मैरिट सूची जारी कर दी है।

शिमला: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने एम.बी.बी.एस. व बी.डी.एस. कोर्स में प्रवेश के लिए नीट-2017 के आधार पर हिमाचल के छात्रों की मैरिट सूची जारी कर दी है। मैरिट में पहला रैंक रजत सिंह ने हासिल किया है। रजत ने नीट परीक्षा में 636 अंक प्राप्त किए हैं। दूसरा रैंक 630 अंक लेकर तनीशा चौहान ने हासिल किया है। 615 अंक लेकर अनमोल शर्मा ने तीसरा रैंक, चौथा रैंक 607 अंक लेकर पुष्कर शर्मा ने, पांचवां रैंक  606 अंक लेकर मेहुल कुमार ने हासिल किया है। इसके अलावा आकर्षित शर्मा ने 604 अंक लेकर छठा रैंक, अर्चित गुप्ता ने 603 अंक लेकर मैरिट में 7वां रैंक, हिमांशु महिल ने 600 अंक लेकर 8वां रैंक, कुलदीप शर्मा ने 597 अंक लेकर 9वां और अनु ठाकुर ने 596 अंक लेकर 10वां रैंक हासिल किया है। वि.वि. ने इस दौरान एम.बी.बी.एस. व बी.डी.एस. की जनरल कम्बाइंड लिस्ट जारी की है, इसमें स्टेट व मैनेजमैंट कोटा शामिल है। इस दौरान  ने 5215 छात्रों की मैरिट लिस्ट जारी की है।


18 जुलाई से शुरू होगी काऊंसलिंग, शैड्यूल जारी 
इस दौरान एचपीयू ने एम.बी.बी.एस. व बी.डी.एस. का काऊंसलिंग शैड्यूल भी जारी किया है। इसके तहत इन कोर्स के लिए यहां 18 से 26 जुलाई तक काऊंसलिंग होगी। 

तिथि              श्रेणी/वर्ग                             मेरिट रैंक 
18 जुलाई     सामान्य वर्ग(आरक्षित, अनारक्षित) 1-200
                    दिव्यांग                                 1-4
                  तिब्बती रिफ्यूजी                        1-4
                    एनआरआई                           1-55
19 जुलाई     सामान्य आरक्षित/अनारक्षित     201 से 500
20 जुलाई     सामान्य  आरक्षित/अनारक्षित     501 से 900
21 जुलाई    सामान्य  आरक्षित/अनारक्षित     901 से 1500
23 जुलाई     सामान्य  आरक्षित/अनारक्षित     1501 से 2300
24 जुलाई     सामान्य  आरक्षित/अनारक्षित     2301 से 3200
25 जुलाई     सामान्य  आरक्षित/अनारक्षित     3201 से 4100
26 जुलाई    सामान्य  आरक्षित/अनारक्षित     4101 से 5215

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!