Edited By Punjab Kesari, Updated: 20 Feb, 2018 02:26 PM
कांग्रेस सरकार के समय में व्याप्त रहे माफिया पर भाजपा सरकार ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। यहां जारी बयान में भाजपा जिलाध्यक्ष बलवीर बग्गा, महासचिव जसपाल राणा, विजय चौधरी, मंडल अध्यक्ष रमेश भड़ोलियां, मनोहर लाल, राममूर्ति शर्मा, शाम मिन्हास व...
ऊना (सुरेन्द्र): कांग्रेस सरकार के समय में व्याप्त रहे माफिया पर भाजपा सरकार ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। यहां जारी बयान में भाजपा जिलाध्यक्ष बलवीर बग्गा, महासचिव जसपाल राणा, विजय चौधरी, मंडल अध्यक्ष रमेश भड़ोलियां, मनोहर लाल, राममूर्ति शर्मा, शाम मिन्हास व जसविंद्र गोगा ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय में नशे से लेकर खनन, शराब, वन, तबादला और अनाज माफिया ने पूरे तंत्र को हाथ में रखा था।
कांग्रेस सरकार के समय में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्रियों और विधायकों ने माफिया को प्रदेश को लूटने की छूट दे रखी थी लेकिन अब प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में इन सबके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सैकड़ों क्विंटल गेहूं को अवैध रूप से जुटाकर रखने वाला व्यक्ति कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में किस कांग्रेसी नेता का खास रहा है, यह सब लोग जानते हैं। कांग्रेस सरकार की वे तमाम करतूतें अब सामने आ रही हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस राज के अंत के बाद अब माफिया पर लगाम कसी जाएगी।