शिमला में गरजे हुड्डा, बोले- नोटबंदी का जवाब वोटबंदी से देगी जनता

Edited By Updated: 24 Jan, 2017 10:03 AM

hooda roared in shimla notbandi answering the public will votbandi

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि वह पंजाब विधानसभा चुनाव प्रचार पर नहीं जाएंगे।

शिमला: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि वह पंजाब विधानसभा चुनाव प्रचार पर नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें हरियाणा के हित सर्वोपरि हैं और वह एक ही शर्त पर चुनाव प्रचार में जाएंगे, जब पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह यह स्पष्ट करें कि सतलुज-यमुना लिंक (एस.वाई.एल) के माध्यम से हरियाणा को उसके हक का पानी दिया जाएगा। हरियाणा के पूर्व सी.एम. भूपेंद्र सिंह हुड्डा शिमला में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि एस.वाई.एल की जल संधि को कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने ही तोड़ा था, जिसके कारण हरियाणा को अपना हिस्सा नहीं मिल सका। 


नोटबंदी और जुमलों का जवाब वोटबंदी से देगी जनता  
उन्होंने कहा कि ऐसे में वह कैसे पंजाब में प्रचार पर जा सकते हैं। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि 5 राज्यों के होने वाले विधानसभा चुनाव में जनता केंद्र की मोदी सरकार के नोटबंदी और जुमलों का जवाब वोटबंदी से देगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का समाजवादी पार्टी के साथ हुआ गठबंधन भी मोदी सरकार की बेहाली को दूर करने के लिए हुआ है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और सपा का गठबंधन चुनाव जीतेगा और वहां गठबंधन की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि इसी तरह पंजाब व उत्तराखंड में भी कांग्रेस चुनाव जीतेगी और सरकार बनाएगी। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि 5 राज्यों के बाद इस वर्ष हिमाचल में भी विधानसभा चुनाव होने हैं और उन्हें पूरा विश्वास है कि हिमाचल में कांग्रेस पुन: सत्ता में आएगी।


सिद्धू से मजबूत होगी पंजाब कांग्रेस
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि उनके आने से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि सिद्धू के आने से कांग्रेस को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस की लहर है और यहां पार्टी का सत्ता में आना तय है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!