यूरोप में दमखम दिखाएगा हिमाचली गबरू, अप्रैल में होगी यह प्रतियोगिता

Edited By Punjab Kesari, Updated: 31 Jan, 2018 12:41 AM

himachali gabaru will show stamina in europe  competition will be held in april

अकादमी ऑफ  मार्शल आर्ट के खिलाड़ी पर्व पठानिया किक बॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए यूरोप जाएंगे, जहां वह अपने खेल का दमखम दिखाएंगे।

कुल्लू: अकादमी ऑफ  मार्शल आर्ट के खिलाड़ी पर्व पठानिया किक बॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए यूरोप जाएंगे, जहां वह अपने खेल का दमखम दिखाएंगे। अकादमी ऑफ  मार्शल आर्ट के अध्यक्ष व कोच रणवीर ठाकुर ने बताया कि इसी साल अप्रैल माह में यूरोप में होने वाली किक बॉक्सिंग वल्र्ड चैंपियनशिप में उनकी अकादमी के खिलाड़ी पर्व पठानिया हिस्सा लेने के लिए तैयारियों में जुटा हुआ है। 

6 साल की उम्र में अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट में लिया था दाखिला
उल्लेखनीय है कि भुंतर के साथ लगते गांव कुटिया आगे के वीरेंद्र पठानिया व माता प्रोमिला पठानिया के घर वर्ष 1998 में जन्मे पर्व पठानिया ने 6 साल की उम्र में अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट में दाखिला लिया था और उसके बाद वह लगातार अपने खेल में पारंगत होता गया, जिसे निखारने में अकादमी के अध्यक्ष व कोच रणवीर ठाकुर ने भी कड़ी मेहनत की है। उसी का नतीजा है कि पर्व पठानिया ने राष्ट्रीय स्तर पर किक बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं में अपना दबदबा कायम रखते हुए लगातार 6 स्वर्ण पदक जीते हैं। 

44 पदक जीत चुके हैं पर्व
हाल ही में दिल्ली में हुई राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग फैडरेशन कप प्रतियोगिता में छठे स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। इसके अलावा वह बॉक्सिंग में महाराष्ट्र के अकोला में हुई राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रजत तथा दिल्ली में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीत चुकेहैं। यही नहीं, पर्व पठानिया एशियन कप में भी कांस्य पदक जीत कर जिला, प्रदेश व देश का नाम ऊंचा कर चुके हैं। रणवीर ठाकुर ने बताया कि पर्व पठानिया अभी तक किक बॉक्सिंग व बॉक्सिंग की विभिन्न स्तरों पर हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में 44 पदक जीत कर अपनी खेल प्रतिभा के झंडे गाड़ चुका है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!