Edited By Updated: 28 Apr, 2017 02:17 PM
नीति आयोग के सर्वे में हिमाचल प्रदेश सबसे ईमानदार राज्यों में शामिल हो गया है। आयोग ने राज्यों में भ्रष्टाचार के मसले पर ...
शिमला : नीति आयोग के सर्वे में हिमाचल प्रदेश सबसे ईमानदार राज्यों में शामिल हो गया है। आयोग ने राज्यों में भ्रष्टाचार के मसले पर एक सर्वे कराया जिसमें पाया गया कि हिमाचल सबसे कम भ्रष्ट है। हिमाचल के अलावा केरल और छत्तीसगढ़ को भी सबसे कम भ्रष्ट प्रदेश माना गया है। लोगों के सवाल के आधार पर पाया गया कि हिमाचल में सिर्फ तीन फीसदी लोगों को रिश्वत देनी पड़ी। इस सर्वे में कर्नाटक को सबसे भ्रष्ट प्रदेश माना गया है। इसके बाद आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, जम्मू कश्मीर और पंजाब का नंबर है।
3000 लोगों से राय पर सर्वे
सर्वे में 20 राज्यों के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के 3,000 लोगों की राय ली गई है। जिसके मुताबिक, पिछले एक साल के दौरान कम से कम एक बार करीब एक तिहाई लोगों को सरकारी काम कराने के दौरान भ्रष्टाचार का सामना करना पड़ा। 2005 में इसी तरह की एक स्टडी के दौरान 53 फीसदी लोगों ने घूस देने की बात कबूल की थी। घूस देने के मामलों में आ रही गिरावट रिपोर्ट में व्यक्त अनुमान के मुताबिक, 2017 में 20 राज्यों के 10 सरकारी महकमों में लोगों ने 6,350 करोड़ रुपये घूस के तौर पर दिए जबकि 2005 में यह आंकड़ा 20,500 करोड़ रुपये था। आधे से ज्यादा लोगों ने यह स्वीकार किया कि नवंबर और दिसंबर 2016 में नोटबंदी के बाद पब्लिक सर्विसेज में भ्रष्टाचार में काफी कम हो गया है।