'हिमाचल के अभूतपूर्व विकास से बौखलाहट में भाजपा'

Edited By Punjab Kesari, Updated: 29 Jun, 2017 09:04 AM

himachal of unprecedented development scowl in bjp

राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे अभूतपूर्व विकास से भाजपा बौखलाहट में है।

शिमला: राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे अभूतपूर्व विकास से भाजपा बौखलाहट में है। इसी के परिणामस्वरूप भाजपा इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत लोगों का ध्यान बांटने का प्रयास कर रही है। वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा. कर्नल धनी राम शांडिल तथा पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिल शर्मा ने यहां जारी बयान में उक्त बात कही। मंत्रियों ने संयुक्त बयान में कहा है कि भाजपा नेताओं द्वारा प्रदेश सरकार के खिलाफ दुर्भावनापूर्ण प्रचार किया जा रहा है, क्योंकि उनके पास सरकार के खिलाफ बोलने को कुछ भी नहीं है। आरोप लगाया गया है कि भाजपा की परिवर्तन रैली, झूठे व अन्य निराधार दुष्प्रचार के जरिए लोगों को गुमराह करने का प्रयास है, ताकि आने वाले चुनावों में इसका लाभ उठाया जा सके। 


भाजपा की इस प्रकार की रणनीति से लोग भलीभांति परिचित
कहा गया है कि प्रदेश के लोग भाजपा की इस प्रकार की रणनीति से भलीभांति परिचित हैं और पूर्व विधानसभा चुनाव की भांति इस बार भी भाजपा को उपयुक्त जवाब देंगे। मंत्रियों ने कहा है कि भाजपा की यह आम रणनीति रही है कि मुख्यमंत्री पर प्रहार किया जाए, क्योंकि वे भलीभांति जानते हैं कि उनके कारण उनका सत्ता में आने का सपना पूरा नहीं हो सकता। भाजपा नेता उन पर भ्रष्टाचार के ऐसे मामलों के आरोप लगा रहे हैं, जिनकी विभिन्न राष्ट्रीय एजैंसियां जांच कर रही हैं और शीघ्र ही सच्चाई सामने आ जाएगी। मंत्रियों ने कहा है कि यह हैरानी की बात है कि भाजपा के किसी भी नेता ने भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के खिलाफ  करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार का उल्लेख नहीं किया है। इसी प्रकार भाजपा के अन्य महत्वपूर्ण नेताओं के खिलाफ भी हाल ही में भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं, जिन पर भाजपा चुप है और मोदी सरकार में भारत में भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने की डींगें हांक रहे हैं। 


भाजपा राज में रहा भ्रष्टाचार का बोलबाला
मंत्रियों ने भाजपा नेताओं को याद दिलाते हुए कहा कि वह भाजपा का शासन ही था, जब प्रदेश में भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद व क्षेत्रवाद का बोलबाला था। प्रदेश की बहुमूल्य भूमि को बाहरी लोगों को औने-पौने दामों में बेचा गया और भाजपा सरकार ने भू-माफि या को बढ़ावा दिया। 


धनराशि के मामले में जनता को कर रहे गुमराह
मंत्रियों ने कहा है कि प्रदेश को राष्ट्रीय उच्च मार्गों के लिए धनराशि मिलने के मामले में भाजपा नेता जनता को बार-बार गुमराह कर रहे हैं। कहा गया है कि भाजपा का यह कहना पूरी तरह से गलत है कि प्रदेश के लिए एक लाख करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। मंत्रियों ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश सरकार को सीधे तौर पर कोई भी धन राशि स्वीकृत नहीं होती है और भारत सरकार द्वारा इसे सीधे परामर्शदाताओं व ठेकेदारों को प्रदान किया जाता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!