हिमाचल के कुछ इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी, सैलानियों के लिए भी अलर्ट जारी

Edited By Punjab Kesari, Updated: 15 Feb, 2018 09:36 AM

himachal of some areas in avalanche warning

हिमाचल के कुछ क्षेत्रों में आगामी 24 घंटे के दौरान हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान स्थानीय लोगों सहित सैलानियों को ज्यादा बर्फ वाले इलाकों और ढलानदार क्षेत्रों में न जाने के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है।

शिमला: हिमाचल के कुछ क्षेत्रों में आगामी 24 घंटे के दौरान हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान स्थानीय लोगों सहित सैलानियों को ज्यादा बर्फ वाले इलाकों और ढलानदार क्षेत्रों में न जाने के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है। चंडीगढ़ स्थित हिमपात और हिमस्खलन अध्ययन प्रतिष्ठान (एस.ए.एस.ई.) ने बुधवार शाम 5 बजे यह चेतावनी जारी की। 


हिमाचल के लाहौल-स्पीति, कुल्लू, चंबा और किन्नौर जिलों के लिए हिमस्खलन में ज्यादा अलर्ट जारी किया है। बता दें कि 2 दिन की बर्फबारी के बाद हिमाचल में बुधवार को ही मौसम साफ हुआ है। ऐसे में ज्यादा हिमस्खलन होने का भय बना रहता है। किसी तरह का जानी नुक्सान न हो, इसलिए एस.ए.एस.ई. ने लोगों को अलर्ट कर दिया है। उधर, राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि बर्फ के पिघलने के दौरान और मौसम साफ होने पर ही हिमस्खलन की ज्यादा घटनाएं होती हैं।


 

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!