Edited By Punjab Kesari, Updated: 06 Jul, 2017 10:44 AM
हिमाचल प्रदेश के 108 स्कूलों को सत्र 2016-17 के लिए 28 जून, 2017 तक...
शिमला: हिमाचल प्रदेश के 108 स्कूलों को सत्र 2016-17 के लिए 28 जून, 2017 तक एन.एस.एस. ग्रांट का यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट जमा करवाने के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा निर्देश दिए थे। लेकिन अभी तक कुछ स्कूलों ने सर्टिफिकेट जमा नहीं करवाया है। इसके चलते विभाग ने उन स्कूलों को डिफाल्टर लिस्ट में शामिल किया है। इसके साथ ही विभाग ने डिफाल्टर लिस्ट में शामिल स्कूलों के प्रधानाचार्यों को पत्र लिखकर तुरंत निर्धारित परफॉर्मा पर 7 जुलाई तक यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट भेजने के निर्देश दिए हैं। इस लिस्ट में शामिल स्कूल प्रबंधन की ओर से 17 जुलाई तक एन.एस.एस. ग्रांट के यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट जमा नहीं करवाए तो उक्त स्कूलों की वर्ष 2017-18 के तहत जारी होने वाली एन.एस.एस. ग्रांट लैप्स हो सकती है।