हिमाचल सरकार ने 21 अफसरों का किया तबादला, 7 रेंजर्स को मिला तोहफा

Edited By Updated: 06 May, 2017 09:41 AM

himachal government 21 officers transferred 7 rangers to gift

सरकार ने 21 वन अधिकारियों के तबादले किए हैं।

शिमला: सरकार ने 21 वन अधिकारियों के तबादले किए हैं। ये अधिकारी हिमाचल प्रदेश फोरैस्ट सर्विसिज (एच.पी.एफ.एस.) काडर के हैं। इस सिलसिले में अतिरिक्त मुख्य सचिव (वन) तरुण कपूर ने शुक्रवार को अधिसूचना जारी की है।  पी.सी.सी.एफ. दफ्तर शिमला में डी.एफ.ओ. (एफ.यू.) के पद पर कार्यरत रमन कुमार को राज्य मुख्यालय में ही प्रोजैक्ट में भेजा गया है। डी.एफ.ओ. वाइल्ड लाइफ शिमला सतीश गुप्ता को सी.सी.एफ. (एफ.सी.ए.) कार्यालय में डी.एफ.ओ. तैनात किया है। अनीश कुमार डी.एफ.ओ. पब्लिसिटी के साथ-साथ ईको टूरिज्म भी देखेंगे। रोहड़ू के डी.एफ.ओ. आर.के. आचार्य को सी.सी.एफ. (एम. एंड ई.) कार्यालय शिमला भेजा है। संत राम राणा को डी.एफ.ओ. पब्लिसिटी एंड ईको टूरिज्म से पी.सी.सी.एफ. कार्यालय में ही डी.एफ.ओ. (एफ.यू.) के पद पर लगाया है। हमीरपुर में डी.एफ.ओ. हैडक्वार्टर डी.डी. अग्रवाल को सब डिवीजनल मैनेजर मनतारूवाला भेजा है। 


डी.एफ.ओ. वाइल्ड लाइफ स्पीति से शिमला में तैनाती
डी.एफ.ओ. वाइल्ड लाइफ स्पीति से शिमला में तैनाती दी है। धनवंत सिंह रोहड़ू के नए डी.एफ.ओ. होंगे। पी.सी.सी.एफ. कार्यालय में डी.एफ.ओ. हैडक्वार्टर प्रदीप कुमार भंडारी को डी.एफ.ओ. फ्लाइंग स्क्वायड साऊथ शिमला में भेजा गया है। राजीव कुमार शर्मा को एफ.टी.आई. सुंदरनगर के डिप्टी डायरैक्टर के पद से स्पीति भेजा है। वह वहां डी.एफ .ओ. वाइल्ड लाइफ होंगे। स्वां प्रोजैक्ट में कार्यरत कमल कृष्ण गुप्ता को डिप्टी डायरैक्टर फोरैस्ट फॉर प्रोस्पैरिटी प्रोजैक्ट में लगाया है। एस. कुमार फैक्टरी मैनेजर बिलासपुर के ही ए.सी.एफ. होंगे। बलदेव राज ए.सी.एफ. पब्लिसिटी शिमला से वन निगम में लगाए गए हैं। उन्हें वहां ईको टूरिज्म का कार्य संभालना होगा। 


चुवाड़ी से जगदीश गौतम को बिलासपुर भेजा
जगदीश गौतम को चुवाड़ी से फैक्टरी मैनेजर बिलासपुर भेजा है। पी.सी.सी.एफ. कार्यालय में विदेशी सहायता वाले प्रोजैक्ट देख रही रितु बांचटा को ए.सी.एफ. हैडक्वार्टर कार्यालय पी.सी.सी.एफ. लीव रिजर्व के पद पर तैनाती दी है। सब डिवीजनल मैनेजर हमीरपुर नागेंद्र गुलेरिया को ए.सी.एफ. हैडक्वार्टर कार्यालय सी.एफ. बिलासपुर तैनात किया है। शिवानी सेन को ग्रेट हिमालयन नैशनल पार्क शमशी से ए.सी.एफ. हैडक्वार्टर कार्यालय पी.सी.सी.एफ. शिमला, चंद्रशेखर को ए.सी.एफ. वाइल्ड लाइफ हमीरपुर से डिप्टी डायरैक्टर एफ.टी.आई सुंदरनगर और सरोज वर्मा को ए.सी.एफ. पब्लिसिटी एंड ईको टूरिज्म शिमला तैनात किया है।


इन रेंजर्स की मिली तरक्की
सरकार ने 7 रेंजर्स को तरक्की का तोहफा दिया है। इस संबंध में अतिरिक्त मुख्य सचिव (वन) तरुण कपूर ने अधिसूचना जारी की है। इसके अनुसार प्रमोट होने वाले रैंजर्स में ओमप्रकाश, पवन कुमार अचल, संदीप कोहली, रजनीश महाजन, अरुण कुमार, वेदप्रकाश और महेंद्र कुमार नेगी शामिल हैं। इनकी नई जगह तैनाती के भी आदेश जारी हो गए हैं। ओमप्रकाश को डी.एफ.ओ. शिमला (ग्रामीण) कार्यालय में ए.सी.एफ. तैनात किया है। पवन कुमार ए.सी.एफ. सोलन होंगे। संदीप को ए.सी.एफ. वाइल्ड लाइफ रेंज पौंगडैम लगाया गया है। रजनीश महाजन को चम्बा के डी.एफ.ओ. कार्यालय में ए.सी.एफ., अरुण कुमार को फ्लाइंग स्क्वायड धर्मशाला, वेदप्रकाश को ए.सी.एफ. नाहन और महेंद्र नेगी को एफ.टी.आई. सुंदरनगर में डिप्टी डायरैक्टर के पद पर लगाया गया है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!