हिमाचल को मिली बड़ी सौगात, यहां खुला आई.ओ.सी. टर्मिनल

Edited By Punjab Kesari, Updated: 09 Jun, 2017 08:47 PM

himachal got a big gift open here ioc terminal

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के पेखूवेला में शुक्रवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और केंद्रीय तेल एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आई.ओ.सी. टर्मिनल का विधिवत रूप से शिलान्यास कर दिया।

ऊना: हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के पेखूवेला में शुक्रवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और केंद्रीय तेल एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आई.ओ.सी. टर्मिनल का विधिवत रूप से शिलान्यास कर दिया।उन्होंने इस टर्मिनल को प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। पेखूबेला में आई.ओ.सी. टर्मिनल बनने से अब हिमाचल सहित कई और इलाकों के लिए तेल की आपूर्ति ऊना से होगी। पहली बार प्रदेश में तेल की सप्लाई पाइप के जरिये इस टर्मिनल तक पहुंचेगी। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि ऊना में आई.ओ.सी. का यह टर्मिनल मील का पत्थर साबित होगा। इस टर्मिनल के निर्माण में करीब 507 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। 

रोजाना 200 ट्रक करेंगे तेल की सप्लाई
उन्होंने कहा कि यहां से रोजाना 200 ट्रक तेल की सप्लाई लेकर विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना होंगे। इस दौरान सी.एम. वीरभद्र सिंह सहित भाजपा नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती के साथ-साथ प्रदेश के बड़े नेता यहां मौजूद रहे। वहीं कांग्रेस से प्रदेश परिवहन मंत्री जी.एस. बाली, उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी कार्यक्रम में भाग लिया

प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से उपलब्ध होगा रोजगार 
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि ऊना के पेखुबेला में इंडियन ऑयल कार्पोरेशन का टर्मिनल बनने से हजारों लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार उपलब्ध होगा। हिमाचल की सरहद पर तेल के बड़े डिपो की मौजूदगी से हिमाचल के लिए ट्रांसपोर्ट भाड़ा भी कम हो जाएगा। इससे प्रदेश में डीजल और पेट्रोल की दरों में भी अंतर आने की उम्मीद की जा रही है। इसके बन जाने से प्रदेशवासियों को भी लाभ मिलेगा।   

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!