वीरभद्र सिंह की बदौलत हिमाचल को मिला सम्मान : कांग्रेस

Edited By Punjab Kesari, Updated: 18 Nov, 2017 06:55 PM

himachal gets honor due to virbhadra singh  congress

हिमाचल प्रदेश को समग्र विकास के लिए देश के बड़े राज्यों में सर्वश्रेष्ठ राज्य का सम्मान मिलने पर कांग्रेस नेताओं ने प्रसन्नता जताते हुए.....

शिमला: हिमाचल प्रदेश को समग्र विकास के लिए देश के बड़े राज्यों में सर्वश्रेष्ठ राज्य का सम्मान मिलने पर कांग्रेस नेताओं ने प्रसन्नता जताते हुए, इसका श्रेय मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को दिया है। राज्य को मिले सम्मान को लेकर 20 सूत्रीय कार्यक्रम के अध्यक्ष रामलाल ठाकुर, हिमाचल प्रदेश वित्तायोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, विधायक रवि ठाकुर व राम कुमार ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिलकर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि पिछले 5 साल में राज्य में अभूतपूर्व विकास हुआ है। स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य क्षेत्र में राज्य ने प्रगति की है। राज्य में सड़क व सम्पर्क मार्ग, पर्यटन और उद्योग क्षेत्र में विकास हुआ है। इस कारण हिमाचल प्रदेश पूरे देश में विकास का आदर्श राज्य बनकर उभरा है। कांग्रेस नेताओं ने वीरभद्र सिंह को विकास का मसीहा बताया।

विकास की बदौलत सत्ता में वापसी करेगी कांग्रेस 
कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि प्रदेश में हुए विकास की बदौलत कांग्रेस फिर से सत्ता में वापसी करेगी और वीरभद्र सिंह 7वीं बार राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डा. यशवंत सिंह परमार ने हिमाचल में विकास की जो नींव रखी थी, उसको मुख्यमंत्री ने गति प्रदान की। उन्होंने कहा कि डा. परमार के बाद वीरभद्र सिंह को आधुनिक हिमाचल के निर्माता के रूप में देखा जा रहा है। वीरभद्र सिंह के प्रयासों से ही ग्रामीण स्तर पर विकास की गति तेज हुई है।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!