Edited By Punjab Kesari, Updated: 12 Nov, 2017 04:12 PM
ऊना: गुजरात विधानसभा चुनाव में हिमाचल भाजपा के दिग्गज भी प्रचार करते नजर आएंगे। पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सती सहित कई नेता गुजरात में प्रचार के लिए रवाना होंगे।
ऊना: गुजरात विधानसभा चुनाव में हिमाचल भाजपा के दिग्गज भी प्रचार करते नजर आएंगे। पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सती सहित कई नेता गुजरात में प्रचार के लिए रवाना होंगे। यह खुलासा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने किया। ऊना सदर सीट पर सतपाल सत्ती की हार होने की बातों को लेकर किए जा रहे दावे पर भी सत्ती ने पलटवार किया। सत्ती ने कहा कि ऊना की जनता का हमेशा उन्हें समर्थन मिला है और इस बार भी जनता ने सोच समझकर सही निर्णय लिया होगा।
हिमाचल के नेता अब गुजरात में करेंगे प्रचार
हिमाचल विधानसभा चुनाव से फ्री हुए भाजपा के दिग्गज अब गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी का प्रचार करेंगे। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा सहित कई बड़े नेता गुजरात विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे।
ऊना की जनता ने हमेशा जताया विश्वास
कांग्रेस द्वारा ऊना सदर में भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती की हार के दावे पर सत्ती ने पलटवार किया। सत्ती ने कहा कि ऊना की जनता ने हमेशा उन पर विश्वास जताया है। सत्ती ने कहा कि ऊना के लोगों ने सोच समझकर वोट किया है ताकि ऊना में पिछले पांच वर्षो से रुके विकास को आगे बढ़ाया जा सके। सत्ती ने कहा कि ऊना की जनता का जो भी फैसला होगा वह उन्हें कबूल होगा।