4 आतंकियों को मार गिराने वाले हिमाचल के इस वीर को मिलेगा ‘यह’ सम्मान

Edited By Punjab Kesari, Updated: 24 Aug, 2017 12:22 AM

himachal  s soldier who killed 4 terrorists will get this   honor

हमारे सैनिक देश की रक्षा के लिए अपने कत्र्तव्य को बहुत बहादुरी से निभाते हैं और इसी बहादुरी के लिए उन्हें विभिन्न वीरता पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है।

लडभड़ोल: हमारे सैनिक देश की रक्षा के लिए अपने कत्र्तव्य को बहुत बहादुरी से निभाते हैं और इसी बहादुरी के लिए उन्हें विभिन्न वीरता पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश के मंडी के अंतर्गत आते लडभड़ोल की तुलाह पंचायत के कोठी गांव के सैनिक रेवत सिंह महर को उसकी बहादुरी के लिए सेना मैडल से सम्मानित किया जाएगा। भारत सरकार द्वारा हर वर्ष 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मैडल पाने वाले सैनिकों की सूची जारी की जाती है और इस सूची में कोठी गांव के निवासी सैनिक रेवत सिंह का नाम सेना मैडल के लिए शामिल किया गया है। 

कुलगाम में हुई मुठभेड़ में मार गिराए थे 4 आतंकवादी
बता दें कि राष्ट्रीय राइफ ल-1 में कार्यरत कोठी गांव के रेवत सिंह और उसके अन्य साथियों ने 12 फरवरी, 2017 को कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में 4 आतंकवादियों को मार गिराया था। इस हमले में भारतीय सेना के 2 जवान भी शहीद हुए थे। आतंकवादियों के साथ कई घंटे की मुठभेड़ में रेवत सिंह की टांग पर गोली लग गई थी तथा वह बुरी तरह घायल हो गया था। इसके बावजूद वह अपने देश के लिए लड़ा। बहादुरी के इसी कार्य के लिए सैनिक को सेना मैडल से सम्मानित किया जाएगा।

पिता भी भारतीय सेना से सेनानिवृत्त सूबेदार
35 वर्षीय रेवत सिंह के पिता भी भारतीय सेना से सेनानिवृत्त सूबेदार हैं। इस हमले में घायल होने के बाद रेवत सिंह का लगभग 2 माह तक अस्पताल में इलाज चला था। अब पूरी तरह ठीक होने के बाद वह दोबारा अपनी ड्यूटी पर लौट गया है और वर्तमान में कश्मीर के उड़ी सैक्टर में अपनी सेवाएं दे रहा है। रेवत सिंह ने यह मैडल हासिल कर अपने माता-पिता के साथ-साथ पूरे लडभड़ोल क्षेत्र का भी नाम रोशन किया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!