Edited By Punjab Kesari, Updated: 25 Jun, 2017 04:02 PM
चंबा जिला में भटियात उपमंडल की खड्डों में अवैध रूप से मछलियां...
चुवाड़ी: चंबा जिला में भटियात उपमंडल की खड्डों में अवैध रूप से मछलियां मारने का क्रम जारी है जबकि वर्तमान समय में मछली आखेट पर सरकार ने प्रतिबंध लगाया हुआ है लेकिन यहां मछलियों का शिकार करने वाले सरेआम सरकार के आदेशों का उल्लंघन कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक आधी रात के बाद शिकारी अपने जाल लेकर खड्डों की ओर चल पड़ते हैं तथा सुबह होने तक मछलियों का शिकार कर गांवों तथा दुकानों में बेचते हैं।
अवैध रूप से मछलियों का शिकार कर तथा उन्हें बेचकर अवैध कारोबारी काफी मुनाफा कमा रहे हैं। रोजाना इनकी खेप बाजार में पहुंच रही है और मत्स्य पालन विभाग के अधिकारी सब कुछ देखते हुए भी आंख पर पट्टी बांधे हुए हैं। उल्लेखनीय है कि वर्तमान समय में मछलियां प्रजनन के दौर में होती हैं तथा इनके बीज की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से सरकार मछली आखेट पर प्रतिबंध लगाती है लेकिन शिकारी सरकार के उद्देश्यों को नाकाम कर रहे हैं।