Edited By Punjab Kesari, Updated: 09 Jan, 2018 02:08 PM
शिमला के मालरोड के नीचे बने एक ढारे में अचानक आग लगने से व्यक्ति की जलकर मौत हो गई। हादसा मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे हुआ। फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हादसा के समय व्यक्ति सो रहा था।
शिमला (राजीव): शिमला के मालरोड के नीचे बने एक ढारे में अचानक आग लगने से व्यक्ति की जलकर मौत हो गई। हादसा मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे हुआ। फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हादसा के समय व्यक्ति सो रहा था।
इस हादसे में उसको भयानक मौत मिली है। जानकारी के मुताबिक घटनास्थल पर फायर बिग्रेड की टीम आग बुझाने में जुटी हुई है। वहीं पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। वहीं मृतक के शव को आईजीएमसी में पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।