एच.डी.एम.ए. ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया 11 लाख का अंशदान

Edited By Punjab Kesari, Updated: 10 Feb, 2018 03:24 PM

hdma donates 11 lakhs in main relief fund

सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यो में अपनी भूमिका सुनिश्चित करते हुए एच.डी.एम.ए. (हिमाचल ड्रग मैनुफैक्चररस एसोशिएशन) ने मुख्यमंत्री राहतकोष में 11 लाख रूपए का अंशदान किया है। जानकारी देते हुए एसोशिएशन के सचिव मनिष ठाकुर ने बताया कि एसोशिएशन के...

करसोग(यशपाल) : सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यो में अपनी भूमिका सुनिश्चित करते हुए एच.डी.एम.ए. (हिमाचल ड्रग मैनुफैक्चररस एसोशिएशन) ने मुख्यमंत्री राहतकोष में 11 लाख रूपए का अंशदान किया है। जानकारी देते हुए एसोशिएशन के सचिव मनिष ठाकुर ने बताया कि एसोशिएशन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने बुधवार को मुख्यमंत्री ठाकुर जयराम से चंडीगढ़ में मुलाकात की। इस दौरान एच.डी.एम.ए. के चेयरमैन सी.एस. पुष्करना, प्रेजीडेंट राजेश गुप्ता, सलाहकार संजय गुलेरिया व सतीश सिंघल, कोषाध्यक्ष संजय शर्मा, संयुक्त सचिव संजय आहूजा व मनु जैन, सीनियर वाईस प्रेजीडेंट आर.बी. गुप्ता व नीरज भाटिया, वाईस प्रेजीडेंट परमजीत अरोरा व निर्मल सिंह राणा सहित एसोशिएशन के कई सदस्य मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी कुछ समस्याएं भी रखी
जानकारी देते हुए एसोशिएशन के सचिव ने बताया कि मुख्यमंत्री से मिलने औद्योगिक क्षेत्र बद्दी,कालाअंब, पांवटा साहिब, सोलन,ऊना, टाहलीवाल व संसारपुर टैरेस के उद्यमी चंडीगढ़ पहुंचे। सामाजिक सरोकार के लिए बनाए गए मुख्यमंत्री राहत कोष में एसोशिएशन ने अंशदान करते हुए पुण्य के कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है। प्रदेश के कोने कोने से पहुंचे उद्यमियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी कुछ समस्याएं भी रखी जिन्हे मुख्यमंत्री ने सुना तथा समस्याओं को दूर करने का आश्वासन भी दिया। जानकारी देते हुए मनिष ठाकुर ने बताया कि मुख्यमंत्री राहत कोष में एसोशिएशन समय समय पर अपना अंशदान करती रहेगी तथा प्रदेश में बढ़ रही बेरोजगारी की समस्या को दूर करने के लिए हिमाचल के बेरोजगार युवाओं को उद्योगों के माध्यम से रोजगार के अवसर मुहैया करवाने के लिए एसोशिएशन संकल्पबद्ध है। फोटो कैपशन 01 एच.डी.एम.ए. के सदस्य मुख्यमंत्री राहत कोष में 11 लाख की राशि भेंट करते हुए।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!