हरियाणा के कृषि मंत्री का वार, कहा-हिमाचल को तारीखों वाला नहीं काम करने वाला CM चाहिए

Edited By Punjab Kesari, Updated: 06 Jul, 2017 12:14 AM

harayana agriculture minister said himachal does not have dates working cm

भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान कुटलैहड़ विस क्षेत्र में बतौर मुख्यातिथि आए हरियाणा सरकार के कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि हिमाचल की जनता को तारीखों वाला....

बंगाणा/बड़ूही: भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान कुटलैहड़ विस क्षेत्र में बतौर मुख्यातिथि आए हरियाणा सरकार के कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि हिमाचल की जनता को तारीखों वाला मुख्यमंत्री नहीं चाहिए बल्कि प्रदेश का विकास करने वाला मुख्यमंत्री चाहिए। प्रदेश की जनता विस चुनाव की प्रतीक्षा कर रही है कि कब कांग्रेस सरकार को सत्ता से बाहर किया जाए। उन्होंने कहा कि विस चुनाव में कांग्रेस का इनोवा पार्टी बनाना है। उनके कहने का मतलब था कि अगले विस चुनाव में कांग्रेसी एक ही इनोवा में बैठकर आएं और वापस भी एक ही कार में बैठकर चले जाएं।

स्कूल का हैडमास्टर सख्त होगा तो परिणाम भी अच्छा आएगा 
 उन्होंने कहा कि स्कूल का हैडमास्टर अगर सख्त होगा तो परिणाम भी अच्छा आता है। उसी तरह से जब से नरेंद्र मोदी भी देश के  प्रधानमंत्री बने हैं, देश की पहचान दुनिया में बढ़ी है। मोदी को पता है कि देश को कैसे चलाना है, जिसका देश की जनता को फायदा मिले। कांग्रेसी उनके विदेश दौरों का मजाक उड़ाते थे लेकिन मोदी ने देश की तरक्की के लिए विदेशों से नई तकनीक लाकर अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाया है। उन्होंने कहा कि पहले हमारे देश के नेता विदेश दौरे पर जाते थे तो उनके जूते तक उतारकर तलाशी ली जाती थी। आज जब मोदी विदेश दौरे पर जाते हैं तो देश के राष्ट्रपति तक उनके स्वागत को आते हैं।  

शांता कुमार पानी वाले मुख्यमंत्री
उन्होंने कहा कि भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार को हिमाचल के लोग जहां आज भी पानी वाले मुख्यमंत्री के रूप में याद करते हैं तो प्रेम कुमार धूमल को सड़कों वाले मुख्यमंत्री के रूप में जाना जाता है जबकि वीरभद्र सिंह को भ्रष्टाचारी के रूप में याद किया जाता है।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!