Edited By Punjab Kesari, Updated: 31 Dec, 2017 05:00 PM
एस.पी. सोलन मोहित चावला ने शनिवार को कंडाघाट के बीशा गांव की रहने वाली शंकू देवी (92) के घर जाकर उसकी बंदूक को वापस किया। इस दौरान उन्होंने शंकू देवी को प्रशंसा प्रमाण पत्र व मैडल देकर सम्मानित किया।
कंडाघाट: एस.पी. सोलन मोहित चावला ने शनिवार को कंडाघाट के बीशा गांव की रहने वाली शंकू देवी (92) के घर जाकर उसकी बंदूक को वापस किया। इस दौरान उन्होंने शंकू देवी को प्रशंसा प्रमाण पत्र व मैडल देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही बीशा पंचायत की प्रधान सीता को भी प्रशंसा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। दर्सल विधानसभा चुनाव के चलते शंकू देवी ने कंडाघाट थाने पैदल पहुंच कर अपना लाइसैंसी शस्त्र थाने में जमा करवाया था।
जिला में सबसे अधिक उम्र वाली शंकू देवी के इस कार्य को देखते हुए एस.पी. मोहित चावला ने उस समय उन्हें शांति दूत बनाया था। उस समय उन्होंने कहा था कि वह खुद उनके घर जाकर उनका शस्त्र वापस करेंगे। एस.पी. शंकू देवी के घर करीब आधा घंटा रुके। इस दौरान उन्होंने शंकू द्वारा दिनचर्या के बारे में पूछा व उनके स्वास्थ्य का क्या राज है जो इस उम्र में भी अपना सारा काम करती है। एस.पी. ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अब शस्त्र लाइसैंस धारकों को वापस लौटाए जा रहे हैं।