गुड़िया-होशियार मामले पर भाजयुमो का आक्रोश, प्रदेश भर में CM का पुतला फूंका

Edited By Punjab Kesari, Updated: 08 Aug, 2017 03:17 PM

gudiya hoshiyaar case on bjym in anger

भाजयुमो ने प्रदेश भर में मंगलवार को राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ आक्रोश प्रदर्शन किया।

शिमला/ऊना: भाजयुमो ने प्रदेश भर में मंगलवार को राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ आक्रोश प्रदर्शन किया। डीसी ऑफिस पर किए गए प्रदर्शन में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता भी शामिल थे। इस दौरान युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला भी फूंका। उन्होंने मंगलवार को चौड़ा मैदान में इकट्ठा होकर वहां जमकर नारेबाजी और रैली की। उन्होंने सरकार को कई मुद्दों पर भी घेरा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में हिमाचल में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है और बेटियां अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है। 
PunjabKesari

गुड़िया और होशियार सिंह मामले पर घेरा
भाजपा नेताओं ने गुड़िया और होशियार सिंह मामले पर सरकार को भी घेरा है। उन्होंने कहा कि कोटखाई की गुड़िया मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली शक के घेरे में आई है। वहीं, वनरक्षक होशियार सिंह की हत्या को भी आत्महत्या बताया जा रहा है। इससे लोगों का सरकार पर से विश्वास उठ गया है। बेरोजगार युवाओं से भत्ते के नाम पर भी धोखा किया है। कांग्रेस युवाओं से यह वादा कर सत्ता में आई थी कि वे बेरोजगार को रोजगार देगी, लेकिन सत्ता जाने के अंतिम साल में इसकी महज घोषणा की गई। प्रदर्शन में बीजेपी विधायक सुरेश भारद्वाज, प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश दत्त, जिलाध्यक्ष संजय सूद, मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पारूल शर्मा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
PunjabKesari

ऊना में भी भाजयुमो ने निकाली जन आक्रोश रैली
भाजयुमो ने ऊना में भी जन आक्रोश रैली निकाली। उन्होंने सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री का पुतला भी जलाया। एमपी पार्क में जुटे भाजपा के दिग्गज नेता सतपाल सत्ती ने कहा कि वीरभद्र सरकार प्रदेश को बदनाम कर रही है। कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी के जिंदाबाद के नारे भी लगाए। 
PunjabKesari

पालमपुर में भी दिखा भाजयुमो का आक्रोश प्रदर्शन
भाजयुमो ने पालमपुर में भी आक्रोश प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर मुख्यमंत्री का पुतला भी जलाया। इस दौरान उन्होंने वीरभद्र सरकार पर भी अपना गुब्बार निकाला। 
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!