Edited By Punjab Kesari, Updated: 20 Mar, 2018 12:32 PM
पूर्व परिवहन मंत्री जी.एस. बाली ने अपने कार्यकाल में सिर्फ कान भरने वालों को तरजीह दी। इसका खमियाजा पूरी कांग्रेस पार्टी को विधानसभा चुनावों में भुगतना पड़ा। यह बात हिमाचल परिवहन मजदूर संघ के प्रदेशाध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर ने चंबा दौरे के दौरान...
चंबा: पूर्व परिवहन मंत्री जी.एस. बाली ने अपने कार्यकाल में सिर्फ कान भरने वालों को तरजीह दी। इसका खमियाजा पूरी कांग्रेस पार्टी को विधानसभा चुनावों में भुगतना पड़ा। यह बात हिमाचल परिवहन मजदूर संघ के प्रदेशाध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर ने चंबा दौरे के दौरान वर्कशॉप में आयोजित कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि हिमाचल में 14 जून, 2016 की एच.आर.टी.सी. कर्मियों की हड़ताल को लंबे समय तक याद किया जाएगा क्योंकि इसी से प्रदेश में सत्ता परिवर्तन का माहौल पैदा हुआ था।
उन्होंने कहा कि 7 अक्तूबर को मंडी में कांगे्रस की राहुल रैली की तत्कालीन मुख्य सचिव द्वारा जारी अधिसूचना को रद्द कर रैली में लगाई गई हजारों बसों के किराए का लाखों रुपए कांग्रेस के खाते से वसूल किए जाएं। उन्होंने कहा कि एच.आर.टी.सी. में बिना जरूरत के बड़े पैमाने पर बसों की खरीद फरोख्त पर सरकार द्वारा श्वेत पत्र जारी करने की घोषणा स्वागत योग्य है। क्योंकि इसके माध्यम से ही इस पूरे मामले से जुड़ी सच्चाई लोगों के सामने आ जाएगी।