इस दिन सोलन और मंडी में उतरेंगे ग्रेट खली, WWF का देखने को मिलेगा रोमांच

Edited By Punjab Kesari, Updated: 19 Feb, 2018 10:43 AM

great khali will land in solan and mandi on this day

लोगों के दिलों को थाम देने वाले खेल डब्ल्यू.डब्ल्यू.एफ. वर्ल्ड चैम्पियनशिप का रोमांच अब हिमाचल में जल्द देखने को मिलेगा। प्रदेश सरकार ने इसके लिए मैदान और तारीख भी तय कर ली है। इसका आयोजन 28 अप्रैल से 5 मई के बीच हिमाचल में किया जाएगा।

शिमला: लोगों के दिलों को थाम देने वाले खेल डब्ल्यू.डब्ल्यू.एफ. वर्ल्ड चैम्पियनशिप का रोमांच अब हिमाचल में जल्द देखने को मिलेगा। प्रदेश सरकार ने इसके लिए मैदान और तारीख भी तय कर ली है। इसका आयोजन 28 अप्रैल से 5 मई के बीच हिमाचल में किया जाएगा। चैम्पियनशिप के लिए मंडी का पड्डल व सोलन का ठोडो ग्राऊंड चयनित किया गया है। हिमाचल से विश्व स्तर पर ख्याति अर्जित कर चुके द ग्रेट खली उर्फ दलीप राणा खुद मैदान में उतरेंगे। इसमें अंतर्राष्ट्रीय स्तर के 10 पुरुष व 4 महिला पहलवान भाग लेंगे। इसके अलावा 20 भारतीय पहलवानों को भी चैम्पियनशिप में अपनी प्रतिभा को दिखाने का अवसर मिलेगा। 


इस आयोजन को देश-विदेश में लाइव दिखाए जाने की तैयारी की जा रही है। इससे न केवल राज्य में खेलों को प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि देश-विदेश में क्रिकेट के बाद डब्ल्यू.डब्ल्यू.एफ. के नाम से हिमाचल प्रदेश को जाना जाएगा। इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा तथा खेल प्रेमियों के लिए यह आयोजन यादगार रहेगा। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की तरफ से इसका आयोजन किया जा रहा है। 


खली के सहयोग से किए जा रहे इस आयोजन के लिए मंडी व सोलन में खुले स्थानों का चयन किया गया है, ताकि पार्किंग सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। इस आयोजन में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के पहलवानों के अलावा देश व प्रदेश के उन 20 पहलवानों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा, जिनको द ग्रेट खली ने अपनी अकादमी में तैयार किया है। युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर के साथ इस बारे द ग्रेट खली के साथ चर्चा हो चुकी है। इस आयोजन के लिए टिकट की बिक्री से एकत्र होने वाली धनराशि को मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा किया जाएगा। स्कूली बच्चों के लिए आयोजन में कुछ सीटें आरक्षित रखी जाएंगी। 


डब्ल्यू.डब्ल्यू.एफ. के दौरान खेल पुरस्कार देंगे: गोविंद ठाकुर
युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि 28 अप्रैल से 5 मई के बीच डब्ल्यू.डब्ल्यू.एफ. चैम्पियनशिप मंडी और सोलन में आयोजित की जाएगी। इस आयोजन के दौरान सालों से लंबित परशुराम व खेल से जुड़े अन्य पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!