सरकार ने बदले 14 डी.एस.पी., महिला डी.एस.पी. को दी तैनाती

Edited By Punjab Kesari, Updated: 20 Feb, 2018 09:31 PM

government has transferred 14 dsp  woman gave deployment on dsp post

राज्य सरकार ने 14 डी.एस.पी. के तबादला आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही ट्रेनिंग पूरी होने के बाद एक महिला डी.एस.पी. को तैनाती दी है।

शिमला: राज्य सरकार ने 14 डी.एस.पी. के तबादला आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही ट्रेनिंग पूरी होने के बाद एक महिला डी.एस.पी. को तैनाती दी है। सरकार ने एस.डी.पी.ओ. रोहड़ू अशोक शर्मा को अब डी.एस.पी. हैडक्वार्टर ऊना लगाया है। प्रथम सशस्त्र वाहिनी जुन्गा में तैनात डी.एस.पी. सुनील दत्त को डी.एस.पी. फिफ्थ आई.आर.बी. बस्सी लगाया है। हाल ही में सुनील दत्त केतबादला आदेश जुन्गा के लिए किए गए थे। डी.एस.पी. फोर्थ आई.आर.बी. जंगलबैरी प्रताप सिंह को एस.डी.पी.ओ. बैजनाथ, डी.एस.पी. पुलिस हैडक्र्वाटर ऊना कुलविंद्र सिंह को एस.डी.पी.ओ. हरोली, एस.डी.पी.ओ. बैजनाथ पूर्ण चंद को एस.डी.पी.ओ. रोहड़ू और एस.डी.पी.ओ. हरोली गोपाल सिंह को डी.एस.पी. जुन्गा लगाया गया है।

एस.डी.पी.ओ. करसोग रामकरण को सलूणी चम्बा लगाया
इसके साथ ही डी.एस.पी. विजीलैंस ऊना आशीष शर्मा को डी.एस.पी. हैडक्वार्टर कुल्लू, डी.एस.पी. हैडक्वार्टर केलांग संजय कुमार को डी.एस.पी. पुलिस हैडक्वार्टर बिलासपुर, डी.एस.पी. पुलिस हैडक्वार्टर बिलासपुर सोम दत्त को डी.एस.पी. सी.आई.डी. सैंटर रेंज मंडी, नारकोटिक्स क्राइम कंट्रोल रेंज यूनिट शिमला में तैनात डी.एस.पी. भूपेंद्र सिंह बरागटा को डी.एस.पी. सिक्स्थ आई.आर.बी. सिरमौर, डी.एस.पी. सी.आई.डी, सैंट्रल रेंज मंडी मनोहर लाल को नारकोटिक्स क्राइम कंट्रोल रेंज यूनिट शिमला, डी.एस.पी. सिक्स्थ आई.आर.बी. कोलर हरीश कुमार शर्मा को डी.एस.पी. पुलिस हैडक्वार्टर केलांग, डी.एस.पी. पुलिस हैडक्वार्टर कुल्लू अरुण मोदी को एस.डी.पी.ओ. करसोग और एस.डी.पी.ओ. करसोग रामकरण को एस.डी.पी.ओ. सलूणी चम्बा लगाया गया है। इसके साथ ही ट्रेनिंग पूरी होने के बाद पोस्टिंग का इंतजार कर रही प्रतिभा चौहान को डी.एस.पी. सिक्स्थ आई.आर.बी. कोलर के पद पर तैनाती दी गई है।

गुपचुप हो रहे तबादले
सामान्य तबादलों पर रोक लगी होने के बाद भी पुलिस विभाग में ट्रांसफरों का दौर जारी है। तबादलों पर रोक लगाए जाने के बाद से पुलिस विभाग में 2 दर्जन से अधिक डी.एस.पी. के तबादले हो चुके हैं। इसके साथ ही आने वाले दिनों में और भी तबादले हो सकते हैं। सूचना के अनुसार सरकार ने 50-55 डी.एस.पी. की तबादला सूची तैयार कर रखी है और गुपचुप तबादले हो रहे हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!