खुशखबरी, पर्यटकों के लिए बहाल हुआ यह पर्यटन स्थल, बर्फ का कर पाएंगे दीदार

Edited By Punjab Kesari, Updated: 29 Dec, 2017 11:57 PM

goodnews  this tourist destination restored for tourists

देश भर से नववर्ष मनाने मनाली आ रहे सैलानियों के लिए खुशखबरी है। प्रशासन ने पर्यटन स्थल गुलाबा बहाल कर दिया है।

मनाली: देश भर से नववर्ष मनाने मनाली आ रहे सैलानियों के लिए खुशखबरी है। प्रशासन ने पर्यटकों के लिए पर्यटन स्थल गुलाबा बहाल कर दिया है। सैलानी शनिवार से पर्यटन स्थल गुलाबा जा सकेंगे। डी.सी. कुल्लू यूनुस आज मनाली दौरे पर आए थे। टैक्सी यूनियन का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष राज कुमार डोगरा की अध्यक्षता में डी.सी. से मिला और गुलाबा पर्यटन स्थल को सैलानियों के लिए बहाल करने की मांग की। यूनियन के सदस्यों ने डी.सी. कुल्लू को अवगत करवाया की सोलंग में बर्फ खत्म हो गई है जिस कारण सैलानी बर्फ के दीदार से वंचित हो रहे हैं। हालांकि सोलंगनाला के अंजनी महादेव में बर्फ के ढेर लगे हुए हैं लेकिन मैदान से बर्फ गायब हो गई है। डी.सी. यूनुस ने कहा कि प्रशासन सैलानियों को हरसम्भव सुविधा मुहैया करवाने को गंभीर है। उन्होंने कहा कि कल से सैलानी गुलाबा तक जा सकेंगे।

प्रशासन ने गुलाबा में स्थापित किया बैरियर 
उन्होंने कहा कि प्रशासन ने गुलाबा में बैरियर स्थापित किया है। सैलानी अपने वाहन गुलाबा तक ले जा सकते हैं। टैक्सी यूनियन मनाली सहित लग्जरी कोच यूनियन मनाली ने गुलाबा पर्यटकों के लिए बहाल करने पर प्रदेश सरकार सहित डी.सी. कुल्लू, एस.पी. कुल्लू, एस.डी.एम. मनाली और डी.एस.पी. मनाली का आभार जताया है। राज कुमार डोगरा ने कहा कि प्रशासन की इस पहल से देश भर से बर्फ  देखने मनाली आ रहे सैलानी बर्फ का आनंद ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि यूनियन की ओर से भी सैलानियों को बेहतर सेवाएं देने का प्रयास किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!