‘‘भ्रष्टाचार के आरोपियों को बड़े पद देना कांग्रेस की परंपरा’’

Edited By Punjab Kesari, Updated: 24 Nov, 2017 12:38 AM

give big post to corruption accused is tradition of congress

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता ने विधानसभा चुनावों में बंपर मतदान करके साफ कर दिया है.....

डाडासीबा: भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता ने विधानसभा चुनावों में बंपर मतदान करके साफ कर दिया है कि प्रदेश के अंदर कांग्रेस साफ है। भाजपा की जीत प्रधानमंत्री के लिए नए साल का तोहफा होगी। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने प्रदेश के अंदर वीरभद्र सिंह को अकेला छोड़ दिया है, पार्टी के बड़े नेता हिमाचल प्रदेश के अंदर प्रचार करने से कतरा रहे थे क्योंकि उन्हें पहले से ही आभास हो चुका था कि कांग्रेस पार्टी हिमाचल प्रदेश के अंदर अब दोबारा सत्ता में नहीं आ सकती है। उनहोंने प्रदेश के अंदर तीन चौथाई बहुमत मिलने का दावा करते हुए कहा कि अधिकांश जिलों के अंदर कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल पाएगा। उन्होंने कांग्रेस सरकार को खनन, ड्रग्स, टैंडर, वन व ट्रांसफर माफिया की सरकार बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो 5 राक्षस प्रदेश के अंदर बताए हैं भाजपा सत्ता में आने पर उक्त पांचों दानवों का खात्मा करेगी। 

गुजरात में 150 के आंकड़े को पार करेगी भाजपा
उन्होंने कहा कि प्रदेश के अंदर भाजपा 50 से ज्यादा सीटों पर जीत रही है और गुजरात के अंदर भाजपा 150 के आंकड़े को पार करेगी। कांग्रेस देश के अंदर सत्ता के लिए छटपटा रही है और अब राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने का प्रचार कर रही है। पुराने प्रोडक्ट की बार-बार री पैकेजिंग से जनता ऊब चुकी है। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के युवराज एक दिन के लिए हिमाचल प्रदेश के अंदर आए और एक भ्रष्ट व्यक्ति को सी.एम. पद का उम्मीदवार घोषित कर वापस चले गए। उन्होंने कांग्रेस पर भ्रष्टाचारियों का साथ देने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा भ्रष्टाचार के आरोपियों को बड़े पदों पर सुशोभित करने की पुरानी परंपरा रही है लेकिन हिमाचल प्रदेश की जनता भ्रष्ट व्यक्तियों को कतई पसंद नहीं करती। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!