Edited By Updated: 07 Apr, 2017 01:07 AM
डल्हौजी उपमंडल मुख्यालय के मुख्य चौक में एक महिला पर सदर बाजार में लगा एक गेट गिर गया, जिससे उक्त महिला की दर्दनाक मौत हो गई।
डल्हौजी: डल्हौजी उपमंडल मुख्यालय के मुख्य चौक में एक महिला पर सदर बाजार में लगा एक गेट गिर गया, जिससे उक्त महिला की दर्दनाक मौत हो गई। एस.डी.एम. डल्हौजी गौरव चौधरी ने बताया कि मृतक महिला की पहचान लीला देवी पत्नी सुनील कुमार निवासी सदर बाजार डल्हौजी के रूप में हुई है। उक्त महिला सदर बाजार के आंगनबाड़ी केंद्र में तैनात थी। सुबह के समय जब वह सदर बाजार से गुजर रही थी तो वहां स्थित एक गेट तेज आंधी के चलते टूट कर सीधा उसके ऊपर आ गिरा। इस हादसे में महिला बुरी तरह से घायल हो गई, जिसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। मृतका के परिवार को प्रशासन की तरफ से फौरी आर्थिक राहत के तौर पर 10 हजार रुपए की राशि दी गई है।