Edited By Punjab Kesari, Updated: 09 Jan, 2018 04:54 PM
नगर परिषद मंडी की अध्यक्षा नीलम शर्मा ने अपने पद से त्याग पत्र दे दिया है। बताया जाता है कि नीलम कांग्रेस समर्थित हैं और अब प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद समीकरण भी बदल गए हैं। ऐसे में अविश्वास प्रस्ताव आने से पहले ही उन्होंने अपना पद छोड़...
मंडी (नीरज): नगर परिषद मंडी की अध्यक्षा नीलम शर्मा ने अपने पद से त्याग पत्र दे दिया है। बताया जाता है कि नीलम कांग्रेस समर्थित हैं और अब प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद समीकरण भी बदल गए हैं। ऐसे में अविश्वास प्रस्ताव आने से पहले ही उन्होंने अपना पद छोड़ दिया है। मंगलवार को नगर परिषद मंडी की बैठक के दौरान नीलम ने अपने पद से त्याग पत्र दे दिया। उन्होंने माना कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होने के कारण परिस्थितियां बदली हैं ऐसे में सभी पार्षदों के बीच आपसी भाईचारा बना रहे इसलिए उन्होंने स्वैच्छा से अपना पद छोड़ दिया है।
नगर परिषद के अधिकतर पार्षद अगला अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुनने की बात कह रहे हैं। बता दें कि भाजपा समर्थित सुमन ठाकुर अध्यक्ष पद की सबसे प्रवल दावेदार मानी जा रही हैं। वह लगातार तीसरी बार पार्षद चुनकर आई हैं और मौजूदा समय में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष भी हैं। सुमन सीएम जयराम ठाकुर की काफी करीबी हैं। ऐसे में उनका अध्यक्ष बनना लगभग तय है।
उल्लेखनीय है कि अनिल शर्मा के भाजपा में शामिल होने के बाद से ही यह तय हो गया था कि नगर परिषद मंडी पर से कांग्रेस का कब्जा समाप्त होने वाला है। क्योंकि अधिकतर पार्षद भी अनिल के साथ भाजपा में शामिल हो गए थे। ऐसे में कांग्रेस समर्थित नगर परिषद अध्यक्षा के खिलाफ कभी भी अविश्वास प्रस्ताव आ सकता था। लेकिन ऐसा कुछ होता उससे पहले ही उन्होंने स्वैच्छा से अपना पद छोड़ दिया।