Edited By Punjab Kesari, Updated: 20 Mar, 2018 11:06 PM
कोटखाई बहुचर्चित गुडिय़ा हत्या व रेप मामले में आरोपी बनाए गए सूरज की पुलिस कस्टडी में हत्या को लेकर गिरफ्तार हुए पूर्व आई.जी. जहूर जैदी को रूटीन के चैकअप के लिए आई.जी.एम.सी. लाया गया।
शिमला: कोटखाई बहुचर्चित गुडिय़ा हत्या व रेप मामले में आरोपी बनाए गए सूरज की पुलिस कस्टडी में हत्या को लेकर गिरफ्तार हुए पूर्व आई.जी. जहूर जैदी को रूटीन के चैकअप के लिए आई.जी.एम.सी. लाया गया। बताया जा रहा है कि उनका आई.जी.एम.सी. में चैकअप करवाने के बाद वापस जेल ले जाया गया। पूर्व आई.जी. को दिन के समय आई.जी.एम.सी. लाया गया था। उल्लेखनीय है कि सूरज मामले में 9 पुलिस अधिकारी व कर्मी आरोपी बनाए गए हैं। ये सभी न्यायिक हिरासत में चल रहे हैं।