Edited By Punjab Kesari, Updated: 23 Jul, 2017 04:43 PM
पूर्व शिक्षा मंत्री स्व. आईडी धीमान की धर्मपत्नी और विस क्षेत्र भोरंज के विधायक डा. अनिल धीमान की माता सत्या देवी धीमान (80 वर्षीय) का शनिवार...
हमीरपुर: पूर्व शिक्षा मंत्री स्व. आईडी धीमान की धर्मपत्नी और विस क्षेत्र भोरंज के विधायक डा. अनिल धीमान की माता सत्या देवी धीमान (80 वर्षीय) का शनिवार रात करीब एक बजे देहांत हो गया। बताया जाता है कि शनिवार रात करीब एक बजे अचानक उनको दिल का दौरा पड़ा। इसके चलते परिजन उन्हें भोरंज अस्पताल ले गए। जहां पर उनकी मौत हो गई। रविवार को उनके पैतृक गांव में सत्या देवी का अंतिम संस्कार किया गया। डहां उनके बेटे अनिल धीमान ने मुखाग्नि दी।
8 महीने पहले स्व. आईडी धीमान की हुई थी मौत
उल्लेखनीय है कि सत्या देवी के पति स्व. आईडी धीमान की 8 महीने पहले नवंबर 2016 में मौत हुई थी। वह भोरंज विस क्षेत्र से लगातार 6 बार विधायक रह चुके हैं। अपने पिता की मौत के बाद उनके बेटे डा. अनिल धीमान विधायक बने हैं।