Edited By Punjab Kesari, Updated: 16 Jul, 2017 01:44 AM
प्रदेश महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर ने कहा कि कोटखाई में गुडिय़ा के साथ हुई हैवानियत व हत्या के आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए।
मनाली: प्रदेश महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर ने कहा कि कोटखाई में गुडिय़ा के साथ हुई हैवानियत व हत्या के आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए। भुंतर में निर्भया कांड में भी आरोपियों को पुलिस अभी तक पकड़ नहीं पाई है। यह भी पुलिस की बड़ी नाकामी है। मनाली में पत्रकारों से बातचीत में धनेश्वरी ने कहा कि मुख्यमंत्री के फेसबुक से कुछ लोगों के फोटो जारी किए थे। वे लोग आज कहां गुम हो गए। उन लोगों की जगह नेपाली मूल के लोगों और उत्तराखंड के मजूदरों को पकडऩा पुलिस की कार्यप्रणाली पर संदेह पैदा कर रहा है।
दोषियों का अढ़ाई महीने बाद भी नहीं लगा सुराग
उन्होंने कहा कि कुल्लू के भुंतर में हुई कन्या की हत्या का अढ़ाई महीने बीतने के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा है। भुंतर में हुए मामले में दोषियों तक न पहुंच पाना पुलिस की बड़ी नाकामी है। पुलिस की नाकामी के चलते ही भुंतर वाले मामले में दोषी खुले घूम रहे हैं जो समाज के लिए घातक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का महिला आयोग भी इस मामले में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाए और प्रभावित परिवार को न्याय दिलाने में मदद करे।