शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों में इस दिन होंगी परीक्षाएं, एक क्लिक पर पढ़ें डेटशीट

Edited By Punjab Kesari, Updated: 08 Nov, 2017 12:29 AM

exams will be on this day in winter holidays schools release datesheet

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों की 5वीं, 8वीं और 9वीं कक्षा की परीक्षा तिथियां घोषित कर दी हैं।

शिमला: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों की 5वीं, 8वीं और 9वीं कक्षा की परीक्षा तिथियां घोषित कर दी हैं। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्धता प्राप्त शीतकालीन अवकाश वाले निजी और सरकारी स्कूलों में 5वीं, 8वीं और 9वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं 5 दिसम्बर से शुरू होंगी जिनका शैड्यूल जारी कर दिया गया है। बोर्ड सचिव अश्वनी राज शाह के अनुसार 5वीं की आंतरिक परीक्षाएं 5 से 8 दिसम्बर तक होंगी जबकि 8वीं की 5 से 14 दिसम्बर तक होंगी। वहीं 9वीं कक्षा की 5 से 15 दिसम्बर तक वार्षिक परीक्षाएं होंगी। 8वीं कक्षा की परीक्षा का संचालन प्रात: कालीन सत्र सुबह 9.45 से एक बजे तक किया जाएगा। 

5वीं कक्षा की डेट शीट

 दिनांक  विषय
 5 दिसम्बर  हिंदी
 6 दिसम्बर  गणित
 7 दिसम्बर  पर्यावरण शिक्षा (ई.वी.एस.)
 8 दिसम्बर  अंग्रेजी


8वीं की डेट शीट

 दिनांक  विषय
 5 दिसम्बर  विज्ञान
 6 दिसम्बर  संस्कृत
 7 दिसम्बर  हिंदी
 8 दिसम्बर  सामाजिक विज्ञान
11 दिसम्बर  गणित
12 दिसम्बर  हिमाचल की लोक संस्कृति और योग
13 दिसम्बर  अंग्रेजी
14 दिसम्बर  कला, गृह विज्ञान, स्वर संगीत, वाद्य संगीत, पंजाबी और उर्दू


9वीं कक्षा की डेट शीट

 दिनांक  विषय
 5 दिसम्बर         हिंदी
 6 दिसम्बर        संस्कृत, उर्दू, तमिल, तेलगू और पंजाबी
 7 दिसम्बर        अंग्रेजी
 8 दिसम्बर        विज्ञान एवं प्रोद्यौगिकी
 11 दिसम्बर        गणित
 12 दिसम्बर      फाइनांसियल लीटरेसी
 13 दिसम्बर      सामाजिक विज्ञान
 14 दिसम्बर      कला-बी
 15 दिसम्बर        कला-ए, स्वर संगीत, वाद्य संगीत, गृह विज्ञान, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, कम्प्यूटर साइंस,  ऑटोमोबाइल्स, सिक्योरिटी, रिटेल, इनफॉर्मेशन टैक्नोलॉजी, हैल्थ केयर, एग्रीकल्चर,  टूरिज्म एंड ट्रैवल, टैलीकॉम, फिजिकल एजुकेशन, बी.एफ.एस.आई. और मीडिया एंड  एंटरटेनमैंट

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!