पूर्व सैनिकों को पुलिस में भर्ती होने का मिला सुनहरा मौका, भरे जाएंगे इतने पद

Edited By Punjab Kesari, Updated: 29 Aug, 2017 12:14 PM

ex servicemen to in the police recruitment found of golden chance

पूर्व सैनिकों के लिए राहत भरी खबर है। दरअसल उन्हें पुलिस में भर्ती होने का सुनहरा मौका मिला है।

हमीरपुर: पूर्व सैनिकों के लिए राहत भरी खबर है। दरअसल उन्हें पुलिस में भर्ती होने का सुनहरा मौका मिला है। सैनिक कल्याण विभाग की ओर से राज्य के पूर्व सैनिकों के कोटे से पुलिस विभाग में 149 पद भरे जाएंगे। विभाग इन पदों को भरने की प्रक्रिया आचार संहिता लागू होने से पहले ही पूरी कर लेगा। खास बात यह है कि हिमाचल में विधानसभा चुनाव होने के कारण कभी भी आचार संहिता लागू हो सकती है। इसके मद्देनजर सैनिक कल्याण विभाग की ओर से पुलिस भर्ती की प्रक्रिया 20 सितंबर तक शुरू कर दी जाएगी।


20 सितंबर से पहले पूर्व सैनिकों को भेजे जाएंगे भर्ती के कॉल लेटर
20 सितंबर से पहले विभाग पुलिस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले पूर्व सैनिकों को भर्ती के कॉल लेटर भेजेगा। बताया जाता है कि लाहौल-स्पीति जिले को छोड़ सभी जिलों से पुलिस विभाग में पद भरे जाएंगे। भर्ती के लिए उनकी उम्र 45 वर्ष से कम होनी चाहिए। इसमें कट ऑफ डेट के 2 साल पहले तक सेवानिवृत्त हुए पूर्व सैनिकों की ही भर्ती होगी। विभाग ने इस भर्ती के लिए कट ऑफ डेट 1 जुलाई 2017 रखी गई है। 1 जुलाई 2015 से एक जुलाई 2017 के बीच में रिटायर हुए सैनिकों को पुलिस में भर्ती किया जाएगा। उधर, सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर एसके वर्मा का कहना है कि आचार संहिता लागू होने से पहले ही विभाग में सभी पद भर दिए जाएंगे। 


पढ़ें किस जिले से कितने भरे जाएंगे पद
पुलिस मेें जिला कांगड़ा से 39 पद, चंबा से 8, ऊना से 11, मंडी से 17, बिलासपुर से 7, हमीरपुर से 9, कुल्लू से 19, शिमला से 19, सोलन से 10, सिरमौर से 9 और किन्नौर से 1 पद भरा जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!