कर्मचारियों को मिला 3% DA, एक महीने की हुई जयराम सरकार

Edited By Punjab Kesari, Updated: 28 Jan, 2018 10:16 AM

employees got 3  da

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश में भाजपा सरकार ने 1 माह का कार्यकाल पूरा कर लिया है। इस दौरान प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों को खुश करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। पहले सरकार ने कर्मचारियों को 3 फीसदी डी.ए. दिया और अब 8 फीसदी आई.आर. देने की...

शिमला: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश में भाजपा सरकार ने 1 माह का कार्यकाल पूरा कर लिया है। इस दौरान प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों को खुश करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। पहले सरकार ने कर्मचारियों को 3 फीसदी डी.ए. दिया और अब 8 फीसदी आई.आर. देने की घोषणा करके उनको लुभाने का प्रयास किया है। इसके अलावा महत्वपूर्ण पदों पर बैठे अधिकांश रिटायर अधिकारी व कर्मचारियों को हटाया गया है तथा आबकारी नीति में बदलाव किया है। साथ ही बीवरेज कार्पोरेशन को बंद कर दिया है। सरकार ने इस दौरान अपने 100 दिन के कामकाज को लेकर प्लान भी तैयार किया है। 


सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह ने जल जनित रोगों से निपटने के लिए लगातार अधिकारियों की बैठकें लीं। ब्रिक्स की रूस से आई टीम के साथ बैठक करके उन्होंने हिमाचल में वर्षा जल संग्रहण के मास्टर प्लान पर काम किया और आर्थिक मदद मांगी। खाद्य, नागरिक एवं उपभोक्ता मामले मंत्री किशन कपूर ने पतंजलि योगपीठ के उत्पादों को डिपो में आम लोगों को उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया। इसी तरह टैंडर प्रक्रिया की जांच के आदेश दिए तथा खाद्य सामग्री के सैंपल लेने के अलावा डिपुओं से समय पर राशन उठाने के निर्देश दिए।


शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने विभाग में कई सालों से चल रहे तबादले के खेल को समाप्त करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत उन्होंने शिक्षकों के तबादले करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल तैयार करने को कहा है। इसके लिए दूसरे राज्यों में तबादलों को लेकर बनी नीति भी खंगाली जा रही है। हालांकि रूसा को लेकर चुनाव के बाद उनके सुर बदल गए। इसके अलावा करीब 1,300 कंडक्टरों की पूर्व सरकार के कार्यकाल में शुरू हुई भर्ती को नए सिरे से करवाया जा रहा है। वन माफिया पर शिकंजा कसने का निर्णय लिया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!