शर्मनाक : मानसिक तौर से परेशान महिला के साथ हुई ये हैवानियत

Edited By Punjab Kesari, Updated: 03 Dec, 2017 09:08 PM

embarrassing  this animalism happened with psychically troubled woman

मानसिक तौर पर परेशान लोगों की सहायता करनी चाहिए लेकिन रामशहर क्षेत्र में दरिंदों ने करीब 45 वर्षीय मानसिक रूप से परेशान महिला से दुराचार....

बी.बी.एन.: मानसिक तौर पर परेशान लोगों की सहायता करनी चाहिए लेकिन रामशहर क्षेत्र में दरिंदों ने करीब 45 वर्षीय मानसिक रूप से परेशान महिला से दुराचार करके उसे गर्भवती कर दिया है। यह महिला करीब 8 माह से गर्भवती है। महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है लेकिन वह कुछ भी नहीं बोल रही है। समाजसेवी संस्था व जनप्रतिनिधियों ने उक्त महिला के गर्भवती होने के शक पर इसकी शिकायत प्रशासन से की थी जिसके बाद यह मामला दर्ज हुआ। पुलिस के अनुसार उक्त महिला के पति की मौत हो चुकी है तथा वह मानसिक तौर पर परेशान है। महिला क्षेत्र में घूमती रहती है। महिला का सोलन अस्पताल में इलाज चल रहा है और वह कुछ भी बोलती नहीं जिस कारण इस मामले को सुलझाना पुलिस के लिए परेशानी बन सकता है। 

पहले भी 2 और महिलाओं से हो चुका है दुराचार 
रामशहर क्षेत्र में इससे पहले भी मानसिक रूप से परेशान 2 और महिलाओं से दुराचार हो चुका है जिनमें से एक मामले को तो पुलिस ने सुलझा लिया था लेकिन एक मामला करीब 2 साल से अनसुलझा है। यह मामला भी इस कारण अनसुलझा है क्योंकि यह महिला भी बोलती नहीं है। ए.एस.पी. बद्दी एन.के. शर्मा ने बताया कि पुलिस ने रेप का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है तथा अभी महिला का इलाज चल रहा है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!