3 महीने में बदले BJP के 3 चुनाव प्रभारी, अब इन्हें मिली हिमाचल की कमान

Edited By Punjab Kesari, Updated: 24 Aug, 2017 09:33 PM

election incharge change in 3 months of bjp now they got himachal s command

भारतीय जनता पार्टी ने 3 महीने में हिमाचल का तीसरा चुनाव प्रभारी बदल दिया है।

शिमला: भारतीय जनता पार्टी ने 3 महीने में हिमाचल का तीसरा चुनाव प्रभारी बदल दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मंगल पांडेय की जगह अब केंद्रीय सामाजिक एवं अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत को आगामी हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं केंद्रीय कार्यालय प्रभारी अरुण सिंह की तरफ से इस आशय संबंधी आदेश जारी कर दिए गए हैं। उनकी नियुक्ति संबंधी जानकारी प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती के अलावा प्रदेश प्रभारी मंगल पांडेय को भी दी गई है। बता दें कि मंगल पांडये से पहले श्रीकांत शर्मा को हिमाचल का चुनाव प्रभारी बनाया गया था। इस तरह गहलोत हिमाचल भाजपा के तीसरे चुनाव प्रभारी बन गए हैं। 

भाजपा का प्रमुख चेहरा हैं गहलोत
उल्लेखनीय है कि राज्य में भाजपा विधानसभा चुनाव में मिशन 50 प्लस को लक्ष्य मानकर चल रही है। इसी कड़ी के तहत केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत को राज्य में चुनाव प्रभार का दायित्व सौंपा गया है। गहलोत मोदी सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री होने के साथ-साथ भाजपा का एक प्रमुख चेहरा हैं। मध्य प्रदेश के उज्जैन से ताल्लुक रखने वाले गहलोत को राजनीतिक क्षेत्र का खासा अनुभव है।

पी.एम. के अलावा ये नेता भी कर चुके हैं हिमाचल का दौरा
राज्य में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इस कारण रणनीति के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के अलावा केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अरुण जेतली और नितिन गडकरी हिमाचल प्रदेश का दौरा कर चुके हैं। पार्टी ने संसदीय क्षेत्रों की रथ यात्रा के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी भेजा था। आगामी दिनों में भाजपा के राष्ट्रीय नेता राज्य का दौरा करने वाले हैं, जिसमें पैट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) 28 अगस्त को शिमला आ रहे हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!