चुनाव आचार संहिता से पहले यहां 154 पुलिस कर्मचारियों में भारी फेरबदल

Edited By Punjab Kesari, Updated: 28 Sep, 2017 03:38 PM

election code of conduct before 154 police personnel to heavy shuffle

चुनाव आचार संहिता से ठीक पहले सोलन जिला पुलिस में भारी फेरबदल किया गया है।

सोलन: चुनाव आचार संहिता से ठीक पहले सोलन जिला पुलिस में भारी फेरबदल किया गया है। आगामी चुनावों को देखते हुए कानून व्यवस्था को ज्यादा सुदृढ़ करने के लिए एस.पी. मोहित चावला ने जनहित में यह फेरबदल किया है। इंस्पैक्टर से लेकर कांस्टेबल तक के करीब 154 कर्मचारियों को इधर से उधर किया गया है। पुलिस विभाग में भारी फेरबदल के साथ ही आई.पी.एस. मोहित चावला ने अपनी नई टीम तैनात कर दी है। इसमें सोलन सदर थाना प्रभारी इंस्पैक्टर नवीन झालटा को लगाया गया है। नवीन पहले पुलिस लाइन में तैनात थे। 


सब इंस्पैक्टर यशवंत सिंह को इंचार्ज सुरक्षा, सब इंस्पैक्टर गंगा देवी, सब इंस्पैक्टर धर्म सेन को थाना प्रभारी अर्की, सब इंस्पैक्टर देस राज थाना प्रभारी बागा, सब इंस्पैक्टर नरेन सिंह प्रभारी यातायात सोलन, वर्तमान में यातायात प्रभारी के तौर पर तैनात सब इंस्पैक्टर जोगेंद्र सिंह को जांच अधिकारी थाना सोलन, सब इंस्पैक्टर कुलदीप सिंह को जांच अधिकारी परवाणु, सब इंस्पैक्टर चीता राम को शहर चौकी इंचार्ज, सब इंस्पैक्टर सुनीता वर्मा को सदर थाना सोलन, ए.एस.आई. संजीव कुमार को सोलन सदर थाना, ए.एस.आई. रमेश चंद को प्रभारी गढख़ल चौकी, ए.एस.आई. ववन कुमार को जांच अधिकारी धर्मपुर थाना, ए.एस.आई. रतन सिंह को प्रभारी सुबाथू चौकी, ए.एस.आई. सुभाष चंद को प्रभारी कुठाड़ चौकी, ए.एस.आई. हेम राज, ए.एस.आई. कमलेंद्र सिंह को जांच अधिकारी धर्मपुर, जाबे राम को जांच अधिकारी परवाणु थाना, ए.एस.आई. मदन मोहन को जांच अधिकारी कसौली, ए.एस.आई. तेंजिंन चैरिंग को प्रभारी चायल चौकी, ए.एस.आई. नौख राम को जांच अधिकारी सदर थाना सोलन, ए.एस.आई. नीलकंठ को प्रभारी कुनिहार चौकी, ए.एस.आई. प्रकाश चंद को यातायात पुलिस सोलन, ए.एस.आई. पूर्ण चंद को जांच अधिकारी परवाणु, ए.एस.आई. केवल राम को जांच अधिकारी बागा, ए.एस.आई. विपिन कुमार को जांच अधिकारी दाड़लाघाट व ए.एस.आई. रूप राम को प्रभारी भोजनगर चौकी तैनात किया गया है। 


इसी प्रकार हैड कांस्टेबल राकेश कुमार अर्की को आई.ओ. थाना दाड़लाघाट, हैड कांस्टेबल पवन कुमार को धर्मपुर से परवाणु, हैड कांस्टेबल राजेश कुमार को डगशाई से सपरून, हैड कांस्टेबल हरदेव को परवाणु से धर्मपुर, हैड कांस्टेबल चैतन्य स्वरूप को सपरून से डगशाई, हैड कांस्टेबल परमेश कुमार को आई.ओ. से मुंशी थाना अर्की, हैड कांस्टेबल राजेश कुमार को एस.आई.यू. सोलन से डगशाई, हैड कांस्टेबल हैड कांस्टेबल महीपाल को एस.आई.यू. सोलन से धर्मपुर, हैड कांस्टेबल मनमोहन को सिटी चौकी सोलन से मुंशी पुलिस लाइन सोलन, हैड कांस्टेबल हीरा सिंह पुलिस लाइन सोलन से थाना दाड़लाघाट, हैड कांस्टेबल नागेंद्र सिंह को सोलन का रीडर का लॉ ऑफिसर, हैड कांस्टेबल विक्रम सिंह को आई.ओ. सोलन से मुंशी पुलिस थाना सोलन, वर्तमान में सदर थाना के मुंशी को हैड कांस्टेबल सतीश कुमार को आई.ओ. सोलन, हैड कांस्टेबल कमल चंद को पुलिस लाइन सोलन से आई.ओ. थाना अर्की, एच.एच.सी. राजेंद्र सिंह को टी.टी.आर. ड्यूटी एन.एच. से कसौली थाना, एच.एच.सी. मोहन सिंह को कसौली से थाना धर्मपुर, एच.एच.सी. उमा राम को कुठाड़ चौकी से डगशाई चौकी, एच.एच.सी. मेहर चंद को दाड़लाघाट से चौकी कुनिहार, एच.एच.सी. महीपाल को टी.टी.आर. परवाणु से थाना धर्मपुर, एच.एच.सी. रविंद्र सिंह थाना अर्की से थाना कसौली, एच.एच.सी. परस राम दाड़लाघाट से अर्की (जी.डी.), एच.एच.सी. कुलवंत सिंह दाड़लाघाट से धर्मपुर, एच.एच.सी. राजीव कुमार को धर्मपुर से पुलिस लाइन सोलन, एच.एच.सी. हरीश कुमार को यातायात धर्मपुर से पुलिस लाइन सोलन, एच.एच.सी. नरेश कुमार को धर्मपुर से दाड़लाघाट, एच.एच.सी. अजय कुमार को थाना धर्मपुर से पुलिस लाइन सोलन, एच.एच.सी. दुर्गा दत्त को टी.टी.आर. धर्मपुर से पुलिस चौकी सपरून व एच.एच.सी. पद्म देव सुबाथू चौकी मुंशी के पद से पुलिस लाइन सोलन भेजा गया है। इसके अलावा भारी संख्या में कांस्टेबलों को भी इधर से उधर किया गया है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!