उफान पर यमुना नदी, 2 मकान क्षतिग्रस्त, पुल को भी खतरा

Edited By Punjab Kesari, Updated: 21 Aug, 2017 02:46 PM

ebullition on yamuna river 2 houses damaged danger to bridge

हिमाचल में बारिश से राहत मिलने के बाद फिर से हालात बिगड़ने लगे हैं। शनिवार से शुरू हुई बारिश से प्रदेश भर में जगह-जगह भूस्खलन की घटनाएं सामने आने लगी हैं। रविवार को रात से सिरमौर के पावंटा साहिब में मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है।

नाहन (सतीश): हिमाचल में बारिश से राहत मिलने के बाद फिर से हालात बिगड़ने लगे हैं। शनिवार से शुरू हुई बारिश से प्रदेश भर में जगह-जगह भूस्खलन की घटनाएं सामने आने लगी हैं। रविवार को रात से सिरमौर के पावंटा साहिब में मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। यमुना नदी में बाढ़ आने की वजह से गुलाबगढ़ और जामनीवाला क्षेत्र में सैकड़ों बीघा जमीन पर धान की फसल को नुकसान हुआ है। यहां पानी घुसने से दो घरों को भी भारी नुकसान हुआ है। एक घर में रखा सारा सामान कीचड़ से खराब हो गया है।
PunjabKesari
PunjabKesari

यमुना के उफान से पुल को भी खतरा
राष्ट्रीय राजमार्ग 7 पर बने पुल पर 4 घंटे तक ट्रैफिक को रोका गया। यमुना के उफान से पुल को भी खतरा हो सकता है। इसके अलावा ग्रामीण क्षत्रों में कई संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं। खेतों में नुकसान का जायजा लेने के लिए प्रशासनिक अधिकारी क्षत्रों का दौरा कर रहे हैं। सोलन में परवाणू-शिमला नेशनल हाईवे पर फोरलेन निर्माण की वजह से पहाड़ जमींदोज हो रहे हैं। शनिवार रात धर्मपुर से परवाणू के बीच कई जगह भूस्खलन हुआ है।
PunjabKesari
PunjabKesari
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!