Edited By Punjab Kesari, Updated: 18 Mar, 2018 05:23 PM
देश में जहा गौ माता को वाहन चालकों द्वारा टक्कर मार कर उनको घायल तथा मौत के हवाले कर फरार हो जाते है। वही कई लोगों में आज भी गौ माता की रक्षा करने हेतु अपनी जान जोखिम में डाल देते है। ऐसा ही एक उदहारण देखने को मिला सोलन जिला के अर्की उपमंडल में।...
सोलन (चिन्मय):देश में जहा गौ माता को वाहन चालकों द्वारा टक्कर मार कर उनको घायल तथा मौत के हवाले कर फरार हो जाते है। वही कई लोगों में आज भी गौ माता की रक्षा करने हेतु अपनी जान जोखिम में डाल देते है। ऐसा ही एक उदहारण देखने को मिला सोलन जिला के अर्की उपमंडल में। अर्की क्षेत्र के गांव बखालग के समीप बीती रात टिप्पर चालक खेमराज ने गौ माता को बचाते बचाते अपनी जान जोखिम में डाल दी। जिसमें उनका वाहन पलट गया। इसकी सूचना किसी व्यक्ति द्वारा पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुची और दुर्घटना का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस द्वारा मामला दर्ज नही किया गया।
घायल को आईजीएमसी शिमला भेज दिया
क्योंकि चालक खेमराज ने पुलिस को बताया कि गौ माता को बचाते बचाते टिप्पर को दूसरी दिशा में ले जाते हुए पलट गया। इसलिए वह मामला दर्ज नही करवाना चाहते है। हादसे के समय टिप्पर में खेमराज का भाई कुलदीप भी मौजूद था जिसको मामूली चोटे लगी थी। जिसको खेमराज अर्की अस्पताल लाया। बताया जा रहा है कि अर्की अस्पताल में घायल को प्राथमिक उपचार देकर आईजीएमसी शिमला भेज दिया गया है। इस घटना की पुष्टि करते हुए दाड़लाघाट के डीएसपी अमित शर्मा ने बताया कि टिप्पर चालक खेमराज को इस हादसे में कुछ नही हुआ। लेकिन साथ बैठे उसके भाई को चोटे लगी है। जिसको वह स्वयं अर्की अस्पताल ले गया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस घटना में मामला दर्ज नही किया है। आजकल के समय में इंसानियत के ऐसे उदाहरण बिरले ही देखने को मिलते हैं।जो लोग जानवरों के प्रति इस प्रकार की दया की भावना रखते हैं।