DSC में सैनिक पद के लिए भर्ती का सुनहरा मौका, जल्द करें आवेदन

Edited By Punjab Kesari, Updated: 07 Jan, 2018 04:23 PM

dsc in military post for recruitment golden chance

डीएससी में सिपाही पदों के लिए भर्ती दो फरवरी को पंजाब रेजिमेंट केंद्र रामगढ़ छावनी (झारखंड) में होगी। भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को एक फरवरी को पहुंचना होगा।

ऊना: डीएससी में सिपाही पदों के लिए भर्ती दो फरवरी को पंजाब रेजिमेंट केंद्र रामगढ़ छावनी (झारखंड) में होगी। भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को एक फरवरी को पहुंचना होगा। उपनिदेशक जिला सैनिक कल्याण कार्यालय ऊना मेजर (सेवानिवृत्त) रघवीर सिंह ने बताया कि भर्ती रैली में केवल फौजी जी.डी./क्लर्क जो पंजाब रैजीमैंट से सेवानिवृत्त हुए हैं, वही भाग ले सकते हैं। भर्ती में भाग लेने वाले उम्मीदवार की उम्र 46 साल से कम होनी चाहिए तथा सेना नियम 13(3) मद थर्ड (5) के तहत डिस्चार्ज नहीं होना चाहिए। 


शैक्षणिक योग्यता 10वीं से कम है तो कम से कम आर्मी थर्ड क्लास शिक्षा प्रमाण पत्र से पास हुआ होना चाहिए और पैंशन गए हुए 2 साल से कम की अवधि, चिकित्सा वर्ग शेप-1 होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि भर्ती रैली में अनुशासन कार्रवाई के तहत बर्खास्त और सेना सेवाकार के दौरान 2 से ज्यादा तथा आखिरी 5 सालों में एक से ज्यादा रेड एंट्री होने पर उम्मीदवार भर्ती में भाग नहीं ले सकता। 


मेजर रघवीर सिंह ने भर्ती में भाग लेने वाले उम्मीदवार से आग्रह किया है भर्ती के लिए जाते समय अपने सभी आर्मी व सिविल के प्रमाण पत्र, डिस्चार्ज बुक व 16 पासपोर्ट आकार के फोटो के अलावा यदि कृत्रिम दांत या चश्मा लगा हो तो वह अपने साथ ले जाएं। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा गोल मोहर सहित हस्ताक्षरित सही चरित्र प्रमाण पत्र, जिसमें आप फौज से जाने के बाद सिविल में किसी भी आपराधिक मामले में संलिप्त नहीं हैं। इसके अलावा आपके पास मैडीकल एक्सीडैंट इंश्योरैंस तथा ए.जी.आई.डी.आई. द्वारा जारी किए गए प्रमाण पत्र की मूल प्रति साथ होनी चाहिए।


 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!